Samrat Choudhary New CM of Bihar : बिहार में 'सम्राट युग', बने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री
Samrat Choudhary New CM of Bihar : सम्राट चौधरी ने बुधवार सुबह 10:50 बजे पटना के लोकभवन में बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है, राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, बिहार के राजनीतिक इतिहास में ये पहली है, जब भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रहा है।
सम्राट चौधरी के साथ जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली है। इस भव्य शपथग्रहण समारोह में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी विशेष रूप से मौजूद रहे।

मालूम हो कि सम्राट चौधरी का जन्म 16 नवंबर 1968 को बिहार के खगड़िया जिले में हुआ था। उनके पिता शकुनी चौधरी भी बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं, जिससे उन्हें राजनीति विरासत में मिली। सम्राट चौधरी ने अपनी शुरुआती शिक्षा बिहार में ही पूरी की और बाद में छात्र राजनीति के जरिए अपने करियर की शुरुआत की। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र इकाई मानी जाती है। यहीं से उन्होंने संगठनात्मक कौशल और जनसंपर्क की कला सीखी।
Samrat Choudhary:राष्ट्रीय जनता दल से की राजनीतिक सफर की शुरुआत
उनका राजनीतिक सफर कई दलों से होकर गुजरा है। शुरुआत में वे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से जुड़े और विधायक बने। बाद में उन्होंने जनता दल यूनाइटेड (JDU) का रुख किया और राज्य सरकार में मंत्री भी बने। हालांकि, 2018 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया, जिसके बाद उनकी राजनीतिक स्थिति और मजबूत हुई।

बिहार BJP का प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं Samrat Choudhary
BJP में शामिल होने के बाद सम्राट चौधरी को संगठन में अहम जिम्मेदारियां मिलीं। 2023 में उन्हें बिहार BJP का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, जिससे वे राज्य में पार्टी के प्रमुख नेता बनकर उभरे। वे खास तौर पर पिछड़े वर्ग (OBC) के मजबूत नेता माने जाते हैं और इस वर्ग में उनकी अच्छी पकड़ है।
आक्रामक छवि वाले हैं Samrat Choudhary
सम्राट चौधरी अपने तेज-तर्रार बयानों और आक्रामक राजनीतिक शैली के लिए भी जाने जाते हैं। वे अक्सर बिहार की सियासत में बड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। 2024 के बाद बिहार की राजनीति में उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, खासकर विपक्ष के खिलाफ BJP की रणनीति तैयार करने में। व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो वे एक पारिवारिक व्यक्ति हैं और उनकी पत्नी ममता चौधरी हैं। वे सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं।
#WATCH | Patna, Bihar: Samrat Choudhary takes oath as the Chief Minister of Bihar
He becomes the first Bharatiya Janata Party (BJP) Chief Minister of Bihar following the resignation of Nitish Kumar. pic.twitter.com/ObDBH2RxJr
— ANI (@ANI) April 15, 2026












Click it and Unblock the Notifications