Samrat Choudhary: कहां है सम्राट चौधरी का पैतृक गांव? परिवार में उत्सव का माहौल! बने बिहार के नए CM
Bihar New CM Announcement: बिहार के सियासी गलियारों में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी सस्पेंस आज यानि 15 अप्रैल को खत्म हो गया है। बिहार की राजनीति में आज से सम्राट चौधरी का युग शुरू हो गया है। सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, जेपी नड्डा और चिराग पासवान समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।
मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र का लखनपुर गांव सम्राट चौधरी का पैतृक निवास है, जोकि इन दिनों सुर्खियों में है। ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। गांव के युवाओं और बुजुर्गों का मानना है कि उनकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता उन्हें इस पद पर पहुंचाया है।

मजबूत राजनीतिक विरासत
सम्राट चौधरी एक प्रभावशाली राजनीतिक बैकग्राउंड से आते हैं। उनके पिता शकुनि चौधरी छह बार विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं, जबकि उनकी माता पार्वती देवी भी विधायक रही हैं। सम्राट चौधरी की संगठनात्मक पकड़ और केंद्रीय नेतृत्व से उनकी निकटता के कारण ही उनकी दावेदारी को रेस में सबसे आगे देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे स्वभाव से बेहद मिलनसार हैं और क्षेत्र के विकास के प्रति सदैव समर्पित रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications