Samrat Chaudhary wife Net Worth: नीतीश से ज्यादा उनके मंत्री दौलतमंद, कितनी अमीर हैं सम्राट चौधरी की पत्नी

Samrat Chaudhary Wife Net Worth: बिहार की राजनीति में एक बार फिर मंत्रियों की संपत्ति को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वर्ष 2025 के अंतिम दिन नीतीश सरकार के मंत्रियों ने अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक कर दिया। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने चौंकाने वाले आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना में उनके कई मंत्री कई गुना अधिक संपत्ति के मालिक हैं। गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार और श्रम संसाधन मंत्री संजय टाइगर को छोड़ दिया जाए, तो सरकार के लगभग सभी मंत्री करोड़पति हैं।

सबसे कम संपत्ति सीएम नीतीश कुमार की
ताजा आंकड़ों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुल संपत्ति 1.65 करोड़ रुपये है। इसमें 17 लाख 66 हजार 196 रुपये चल संपत्ति और करीब 1.48 करोड़ रुपये अचल संपत्ति शामिल है। बीते वर्ष की तुलना में उनकी संपत्ति में सिर्फ 70 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

Mamta Kumari wife of Samrat Choudhary

मुख्यमंत्री के पास नकद मात्र 20,552 रुपये हैं, जो पिछले साल से 500 रुपये कम है। आभूषणों के नाम पर उनके पास केवल दो अंगूठियां हैं-एक 20 ग्राम की सोने की अंगूठी और एक मोती लगी चांदी की अंगूठी। खास बात यह है कि नीतीश कुमार के पास न तो कोई कृषि भूमि है और न ही कोई व्यावसायिक जमीन।

कैबिनेट मंत्रियों के पास करोड़ों की संपत्ति
इसके उलट, नीतीश कैबिनेट के कई मंत्रियों के पास न सिर्फ करोड़ों की संपत्ति है, बल्कि वे हथियारों और आभूषणों के भी शौकीन बताए गए हैं। लगभग सभी मंत्रियों के पास अपने निजी वाहन हैं।

सबसे ज्यादा आभूषण पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद के पास दर्ज किए गए हैं। उनके पास करीब दो किलो सोना और छह किलो चांदी है, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।

सम्राट चौधरी की पत्नी के पास कितनी संपत्ति?
उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी की संपत्ति भी चर्चा में है। उनके पास 1.35 लाख रुपये नकद हैं, जबकि बैंक खातों में 17.45 लाख रुपये जमा हैं। उन्होंने बांड और अन्य वित्तीय साधनों में 31.83 लाख रुपये का निवेश कर रखा है और बचत योजनाओं में करीब 20 लाख रुपये लगाए हैं।


सम्राट चौधरी की पत्नी के नाम पर वर्ष 2021 में पटना के गोला रोड स्थित 1450 स्क्वायर फुट का एक फ्लैट है। इसके अलावा उनके पास 4.91 करोड़ रुपये की गैर-कृषि भूमि भी है, जिसका विवरण अलग एनेक्सचर में दिया गया है।

हथियारों के शौक के तहत उनके पास पिता से विरासत में मिली एक रिवॉल्वर और एक एनपी बोर राइफल है। वाहन के रूप में उनके नाम 2023 मॉडल की बोलेरो कार दर्ज है। आभूषणों में उनके पास करीब 20 लाख रुपये मूल्य का 200 ग्राम सोना है। राहत की बात यह है कि उन पर किसी तरह का कोई कर्ज नहीं है।

अशोक चौधरी की पत्नी सबसे अमीर
ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी की तुलना में उनकी पत्नी कहीं अधिक संपन्न हैं। जहां मंत्री के पास नकद केवल 50 हजार रुपये हैं और उनकी पत्नी के पास 10 हजार रुपये, वहीं बैंकों में जमा राशि में बड़ा अंतर सामने आया है।
मंत्री अशोक चौधरी के खातों में कुल 53 लाख रुपये जमा हैं, जबकि उनकी पत्नी के नाम विभिन्न बैंकों में 22 करोड़ 54 लाख रुपये जमा हैं। यह आंकड़ा उन्हें नीतीश कैबिनेट की सबसे अमीर पत्नियों में शामिल करता है।

राजनीतिक हलकों में चर्चा
नीतीश सरकार के मंत्रियों की संपत्ति के ये आंकड़े राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सादगी और सीमित संपत्ति के लिए जाने जाते हैं, वहीं दूसरी ओर उनके कई मंत्री और मंत्रियों के परिजन करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

संपत्ति की इस असमानता ने एक बार फिर सत्ता, पारदर्शिता और जनप्रतिनिधियों की आर्थिक स्थिति को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आने वाले दिनों में यह मुद्दा राजनीतिक बहस का बड़ा विषय बन सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+