Samrat Chaudhary के बिहार CM बनने पर क्‍या बोलीं श्रेयसी सिंह? मुख्‍यमंत्री पद की थीं दावेदार

बिहार में 14 अप्रैल 2026 का दिन सत्ता परिवर्तन का एक ऐतिहासिक दिन रहा। पिछले दो दशकों से बिहार में राज करने वाले नीतीश कुमार ने मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया। भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी 15 अप्रैल 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

यह शपथ ग्रहण समारोह बिहार लोक भवन में होगा। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद यह राज्य में नए सियासी अध्याय की शुरुआत है। सम्राट चौधरी के बिहार सीएम बनने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्‍व से लेकर हर बड़ा-छोटा नेता और कार्यकर्ता खुशी से गदगद हैं।

Samrat Chaudhary

सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्‍यमंत्री बनाए जाने पर बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह ने भी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। याद रहे श्रेयसी सिंह का नाम बिहार मुख्‍यमंत्री पद की रेस में चर्चा में था। दावा किया जा रहा था कि बिहार की कमान महिला नेता के हाथ में इस बार सौंपी जाएगी। जिनमें श्रेयसी सिंह का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा था। हालांकि बिहार सीएम पद के लिए सम्राट चौधरी के नाम के ऐलान के बाद सभी अटकलों पर पानी फिर गया है।

सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर क्‍या बोलीं श्रेयसी सिंह?

सम्राट चौधरी के बिहार का नेतृत्व संभालने पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने पुरानी यादों और भविष्य की उम्मीदों का भाव व्यक्त किया।एएनआई से बात करते हुए श्रेयसी सिंह ने कहा, "यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक दिन, एक भावनात्मक दिन है, जिस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा दिया और सम्राट चौधरी को नेता चुना गया।" उन्होंने विश्वास जताया कि "जिस तरह नीतीश कुमार ने विकसित बिहार बनाने के लिए काम किया, उसी तरह सम्राट चौधरी भी राज्य के लिए उत्कृष्ट कार्य करेंगे।"

कौन हैं श्रेयसी सिंह?

निशानेबाजी के खेल से बिहार की राजनीति में कदम रखने वाली भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह 'गोल्डन गर्ल' के नाम से जाना जाता है। इन्‍हें बिहार मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवारों में शामिल हो गया है।

श्रेयसी सिंह ने डबल ट्रैप शूटिंग इवेंट में भारत का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करते हुए कई बड़े पदक जीते हैं। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2018 में ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में महिला डबल ट्रैप इवेंट में जीता गया स्वर्ण पदक है, जिससे उन्हें 'बिहार की गोल्डन गर्ल' कहा जाने लगा। उनके शानदार खेल प्रदर्शन के लिए भारत सरकार ने 2018 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया।

श्रेयसी ने 2020 में बीजेपी में शामिल होकर राजनीतिक सफर शुरू किया। उसी साल उन्होंने जमुई विधानसभा से चुनाव लड़ा और आरजेडी के विजय प्रकाश को 41,000 से अधिक वोटों से हराया। तेजी से बढ़ते करियर के साथ, 2025 में वे बिहार सरकार में खेल और आईटी मंत्री बनीं। उन्होंने युवाओं, खेल और तकनीक को बढ़ावा देने पर कार्य शुरू किए हैं।

हाल ही में, आईपीएल के एक मैच में श्रेयसी बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का समर्थन करने पहुंचीं। उन्होंने वैभव की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि यह भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए एक मजबूत संकेत है। अपनी विविध उपलब्धियों के साथ श्रेयसी सिंह बिहार के राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य में एक प्रभावशाली हस्ती के रूप में उभरी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+