RJD, कांग्रेस, SP, TMC पर निशााना, फ्लॉप हुई नीतीश के काम का श्रेय लेने की महागठबंधन की सियासत- सम्राट चौधरी

Bihar Politics: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस, राजद, सपा, टीएमसी, शिवसेना (यूबीटी) और आम आदमी पार्टी जैसी पार्टियां 'फैमिली फर्स्ट, नेशन लास्ट' की राजनीति करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल केवल एनडीए को हराने की नकारात्मक राजनीति में लगे हैं और इसी कारण से बिखर गए हैं।

राजद पर साधा ज़ोरदार निशाना: सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद के लोग एक परिवार से बाहर नहीं देख सकते और उनके पास विकास का कोई ठोस रोडमैप नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम महागठबंधन पर श्रेय लूटने और झूठे वादे करने की राजनीति करने का आरोप भी लगाया।

Bihar Politics

विकास का अभाव: सम्राट चौधरी ने जोर देकर कहा कि इंडी गठबंधन का देश की भलाई या बिहार के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। इसमें शामिल लोग केवल अपने स्वार्थ में डूबे हुए हैं। इस गठबंधन का कोई जनाधार नहीं बचा है। यही वजह है कि बिहार विधान सभा की चार सीटों पर उपचुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई।

गठबंधन की विफलता: सम्राट चौधरी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव और हरियाणा-महाराष्ट्र सहित चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में यह साफ दिखा कि इंडी गठबंधन का कोई भी दल गठबंधन धर्म का पालन करने या बड़ा दिल दिखाने के लिए तैयार नहीं हुआ। सम्राट चौधरी ने कहा कि देर से ही सही, राजद ने अब यह स्वीकार कर लिया है कि बिहार में इंडी गठबंधन समाप्त हो चुका है।

महागठबंधन के पास कोई रोडमैप नहीं: सम्राट चौधरी ने इंडिया अलायंस को एक फर्जी और कागजी गठबंधन करार दिया, जो कि देश की भलाई से दूर है। उन्होंने कहा कि इन दलों के पास विकास का कोई रोडमैप नहीं है। महागठबंधन के नेता बस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम का श्रेय लूटने की राजनीति करते हैं।सभी केवल एनडीए को हराने की नकारात्मक राजनीति करने के कारण टूट कर बिखर गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+