Bihar में स्कूटी पर भी हो जाता है 'सीट बेल्ट' नहीं पहनने का चालान, DTO Notice पर लोगों ने ली चुटकी

Seat Belt Challan On Scooty: बिहार के समस्तीपुर ज़िले से DTO के अनोखे चालान का मामला सामने आया है।

Samastipur DTO News Update Scooty Driver Got Challan For Not Wearing Seating Belt

Scooty Challan For Seat Belt: बिहार के समस्तीपुर जिले से जिला परिवहन कार्यालय का हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति को स्कूटी पर सीट बेल्ट नहीं लगाने का चालान नोटिस भेजा गया है। गौरतलब है कि चालान कटने के 913 दिनों के बाद स्कूटी मालिक को चालान नोटिस मिला है।

स्कूटी मालिक कृष्ण कुमार जब इस मामले को लेकर परिवहन कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि पहले ही चालान पर जुर्माना भरा जा चुका है। वहीं बलवीर दास (जिला परिवहन पदाधिकारी) ने बताया कि यातायात पुलिस की तरफ़ से पहले मैनुअली चालान कटता था, अब प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है।

Recommended Video

      Jabalpur RTO ने घर में बनाया था सिनेमा हॉल, EOW को मिली 650 गुना संपत्ति | वनइंडिया हिंदी | *News

      स्कूटी सवार को सीट बेल्ट नहीं लगाने का चालान कैसे मिला, किस स्तर पर चालान में गड़बडी हुई है। इस मामले की जांच हो रही है, जो भी गड़बड़ी हुई है उसे दुरुस्त किया जाएगा। जांच के बाद जो दोषी पाए जाएंगे उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

      स्कूटी सवार को सीट बेल्ट नोटिस मिलने के मामले पर लोग चुटकी ले रहे हैं, उनका कहना है कि इस तरह के कारनामे बिहार में ही मुमकिन है। साइकिल सवार को हेल्मेट नहीं लगाने का नोटिस मिल सकता है। अभी तो सिर्फ़ स्कूटी सवार को सीट बेल्ट नहीं लगाने का नोटिस मिला है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+