Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ब्याह के बाद ही पड़ गई थी ससुर की गंदी नजर, नाबालिग बहू ने बताई काली करतूत

Recommended Video

    Patna: Minor की शादी हुई 40 साल के आदमी से और फिर ससुर ने बहू के साथ किया गंदा काम । वनइंडिया हिंदी

    पटना। जिस उम्र में बच्चे का खेलने-कूदने का समय होता है, उसी उम्र में उसे जबरदस्ती परिवार की जिम्मेदारी दे दी गई। जहां शादी के बाद वह अपने ससुराल पहुंची तो ससुर की हवसी नजर की शिकार हो गई। शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुर धोखे से उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। जब इस बात की जानकारी उसके पति को हुई तो उसने भी बहाना बनाते हुए बाहर घुमाने की बात कर मध्य प्रदेश ले गया जहां सतना स्टेशन पर उसे लावारिस अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। मध्य प्रदेश के सतना स्टेशन पर लावारिस अवस्था में भटक रही नाबालिग बच्ची किसी तरह थाने पहुंची और अपने बेरहम पति और ससुर की काली करतूत के बारे में बताइ ।जिसके बाद पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से उसे वापस अपने घर पहुंचाया गया तथा पति और ससुर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई।

    अधेड़ के साथ करा दी गई थी शादी

    अधेड़ के साथ करा दी गई थी शादी

    मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के समस्तीपुर जिले का है जहां की रहने वाली 15 वर्षीय एक नाबालिक लड़की की शादी 40 वर्ष के युवक के साथ जबरदस्ती मंदिर में करवा दी गई थी। शादी के बाद नाबालिग लड़की 40 वर्षीय दूल्हे के साथ ससुराल पहुंची, जहां उसके ससुर उस पर बुरी नजर रखते थे। फिर देखते ही देखते एक दिन रात के अंधेरे में ससुर उसके साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं इस बात की जानकारी किसी को भी बताने पर जान से मारने की बात भी कही। लेकिन नाबालिक इस बात को छुपा नहीं पाई और अपने पति को बता दी

    घुमाने के बहाने छोड़कर हुआ फरार

    घुमाने के बहाने छोड़कर हुआ फरार

    अपने पिता की करतूत सुनने के बाद 40 वर्षीय दूल्हा पत्नी को ही ठिकाने लगाने की साजिश रची और जबरदस्ती मौसी के यहां घुमाने ले जाने के बहाने उसे मध्य प्रदेश ले गया। जहां सतना स्टेशन पर अकेला छोड़कर फरार हो गया। भटकते हुए वह रीवा के टॉल प्लाजा के पास पुलिस को मिली। जिसे रीवा चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने समस्तीपुर चाइल्ड लाइन को सौंपा।

    परिवार को दी सूचना

    परिवार को दी सूचना

    मामले की जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश के रीवा चाइल्ड के सदस्य अर्जुन सिंह ने बताया कि रीवा टोल प्लाजा के पास लावारिस अवस्था में घूम रही नाबालिग दुल्हन को देखा गया जिसके बाद उससे पूछताछ की गई फिर यह पता चला कि उसका पति उसे धोखे से सतना स्टेशन पर छोड़कर चला गया है। जिसके बाद नजदीकी पुलिस से मदद ली गई और लड़की की मां को मध्य प्रदेश बुलाया गया जहां लड़की की मां ने कहा कि बहन ने ही शादी में ठगवा दिया था।

    बाल विवाह के मामले में भी जाएंगे अंदर

    बाल विवाह के मामले में भी जाएंगे अंदर

    वहीं सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष तेजपाल सिंह ने कहा कि बच्ची की जबरदस्ती शादी कराई गई है। वहीं उसके साथ ससुर ने भी दुष्कर्म किया और उसका पति लावारिस अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। इसलिए दोनों पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया जाएगा। साथ ही बाल विवाह कराने के मामले में जुड़े सभी फैमिली मेंबर को भी सजा दिलाई जाएगी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+