सहरसा पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के भाई पर जानलेवा हमला करने वाले अपराधियों को पकड़ा

सहरसा। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के ममेरे भाई राजकुमार सिंह और उनके एक कर्मचारी को गोली मारने वाले अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बीते 30 जनवरी को बैजनाथपुर चौक के पास मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने सुशांत सिंह राजपूत के ममेरे भाई राजकुमार सिंह और उनके कर्मचारी पर फायरिंग कर दी थी। राजकुमार सिंह मधेपुरा जिला में यामाहा मोटरसाइकिल शोरूम के मालिक हैं। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Saharsa police arrested accused of firing on sushant singh rajput cousin brother

सहरसा की एसपी लिपि सिंह के अनुसार ये घटना जमीनी विवाद में कॉन्ट्रेक्ट किलिंग से जुड़ी है। ये सौदा पांच लाख रुपये में तय किया गया था। यामाहा शोरूम मालिक राजकुमार सिंह के छोटे भाई और शहर के मशहूर व्यवसायी उमेश दालान के बीच पूर्व से जमीनी विवाद था। उमेश दालान ने विक्की चौबे नामक अपराधी को सुपारी दी थी, जिसमें अपराधी असफल रहे।

बीते 30 जनवरी को अपराधियों ने राजकुमार सिंह और उनके एक कर्मचारी के ऊपर अचानक हमला कर दिया। अपराधियों ने सरेआम दोनों लोगों के ऊपर गोलीबारी कर उन्हें घायल कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने जांच के SIT की टीम गठित की। जांच के दौरान जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो उसमें संदिग्ध लोगों को चिन्हित किया गया।

एसपी ने बताया कि उनके फोन के लोकेशन के आधार पर सूचना मिली कि सदर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला स्थित कांड से जुड़े लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। पुलिस ने जब छापेमारी की गई तो वहां से बिंदेश्वरी यादव नाम के कुख्यात सहित पांच अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस कामयाब रही। पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+