Rupauli By Election: कैसा रहा है शंकर सिंह का इतिहास, महागठबंधन और NDA का बिगाड़ा खेल, जानिए

Rupauli By Election Bihar: बिहार की सियासत में बाहुबलियों का दबदबा रहा है, यह अकसर चर्चाओं का विषय बना रहता है। अब बिहार के पूर्णिया ज़िले में अलग ही सियासी हवा बहने लगी है। प्रदेश में बन रहे सियासी समीकरणों के विपरीत पूर्णिया जिले में नया समीकरण बना है।

लोकसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार बाहुबली पप्पू यादव ने जीत दर्ज की। वहीं अब पूर्णिया के रुपौली विधानसभा में निर्दलीय उम्मीदवार बाहुबली शंकर सिंह ने जीत दर्ज की है। वहीं रुपौली से पूर्व विधायक रहीं बीमा भारती के पति अवधेश मंडल भी बाहुबली हैं, उन पर कई मुकदमें दर्ज हैं।

Rupauli By Election history of Shankar Singh the spoiled game of Grand Alliance and NDA Bihar News

रुपौली विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रही बीमा भारती को जिताने में अवधेश मंडल के बाहुबल का ही योगदान रहा है। इस बार उपचुनाव में बाहुबल की लड़ाई में बाहुबली शंकर सिंह ने निर्दलीय ताल ठोकी और जीत दर्ज कर ली है।

रुपौली विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय ताल ठोक कर शंकर सिंह ने मुकाबला त्रिकोणीय कर दिया। जदयू ने गंगोता समुदाय से ताल्लुक रखने वाले कलाधर मंडल पर भरोसा जताया था। वहीं राजद ने बीमा भारती पर भरोसा किया। लेकिन जीत का सेहरा निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह के सिर सजा।

शंकर सिंह कथित तौर पर लिबरेशन आर्मी नाम का एक गिरोह का संचालन किया करते थे। 20025 में उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी की टिकट जीत दर्ज कर पहली बार विधायक का तमगा अपने नाम किया। बाहुबली नेता की छवि शंकर सिंह रुपौली क्षेत्र में अगड़ी समुदाय के लिए रॉबिन हुड माने जाते हैं।

अवधेश मंडल (पूर्व विधायक बीमा भारती के पति) कथित तौर पर फैजान गिरोह के संचालक हैं। शंकर सिंह के साथ काफी लंब वक्त तक खूनी संघर्ष चला था, जिसमें कई लोगों की जान गई थी। 90 का दशक था जब फैजान गिरोह और लिबरेशन आर्मी के बीच वर्चस्व की लड़ाई होती थी।

अवधेश मंडल पिछड़ों और अति पिछड़ों के लिए तो वहीं शंकर सिंह लिबरेशन आर्मी के लिए खूनी जंग लड़ते थे। शंकर सिंह को अगड़ी जाति का सपोर्ट था, तो वही अवधेष मंडल को पिछड़ों और अति पिछड़ों का समर्थन हासिल था। बहरहाल एक बार फिर शंकर सिंह ने बीमा भारती को सियासी मात देते हुए, अवधेश मंडल के किले को ढा दिया है। वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए शंकर सिंह ने कहा कि इस बार पूर्णिया की जनता ने बिहार में बन रहे नए राजनीतिक समीकरण का आगाज़ किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+