भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में बेकाबू हुए फैन्स, भगदड़ में दौरान कई लोग घायल

पूर्वी चंपारण। भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में जमकर बवाल हुआ। घटना पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर जिले की है। यहां दो दिवसीय कल्याण महोत्सव में मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का कार्यक्रम आयोजित था, लेकिन कार्यक्रम शुरू होते ही बेकाबू भीड़ ने जमकर बवाल काटा। भीड़ ने सैकड़ों कुर्सियों को तोड़ दिया। इस दौरान मची भगदड़ में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए कल्याणपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का था कार्यक्रम

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का था कार्यक्रम

घटना पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर इलाके की है। यहां भाजपा विधायक सचिन्द्र सिंह की ओर से आयोजित कल्याण महोत्सव में लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की है। जानकारी के मुताबिक भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इस कार्यक्रम में परफॉर्म करने पहुंची थीं। जैसे ही अक्षरा स्टेज पर गाने के लिए आईं। भीड़ बेकाबू हो गई। इस दौरान लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई। कई लोग जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बीच में रोकना पड़ा कार्यक्रम

बीच में रोकना पड़ा कार्यक्रम

दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर किया गया। बता दें कि कार्यक्रम में भगदड़ मचने से अक्षरा सिंह के स्टेज शो को बीच में ही रोकना पड़ा। इस हंगामें व मारपीट में प्रखण्ड क्षेत्र के वाजित परसौनी निवासी सुभाष साह के पुत्र राजीव कुमार, बखरी पंचायत के छठु यादव के पुत्र सुभाष यादव, बड़हरवा महानंद के विजय कुमार समेत कई लोग जख्मी बताए गए हैं। वहीं दर्जनों लोग आंशिक रुप से घायल है। घायल राजीव कुमार के सिर में गंभीर चोट के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ने बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी भेज दिया है।

शो के दौरान मची भगदड़

शो के दौरान मची भगदड़

बता दें कि कार्यक्रम स्थल थाना से कुछ ही दूरी पर था। महोत्सव का उद्घाटन 14 फरवरी को पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने किया था जिसका शनिवार को समापन होना था। जैसे ही अक्षरा सिंह ने स्टेज पर शो करना शुरू किया उनको देखने के लिए लोगों मे भगदड़ मच गई। इस दौरान लोग कुर्सियां उठाकर फेंकने और तोड़ने लगे। कल्याण महोत्सव में सरकार के सभी विकास कार्यो का स्टॉल लगा हुआ था। इस संबंध में प्रशासन कुछ भी कहने से परहेज कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+