बिहार विधानसभा में हुआ जमकर हंगामा, विधायकों ने धक्कामुक्की करते हुए पटक दी टेबल-कुर्सी
पटना: बिहार विधानसभा में शनिवार को बजट सत्र के 15वें दिन जमकर हंगामा हुआ। बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्रवाई शुरू होते ही मुजफ्फरपुर शराब मामले को लेकर जमकर बवाल शुरू हो गया। नौबत ये आ गई कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक जमकर एक दूसरे पर गालियों की बौछार करते हुए एक दूसरे को मारने पर उतारु हो गए। नेता आपस में थोड़ी ही देर में एक दूसरे के साथ धक्कामुक्की करने लगे।

बता दें विपक्ष ने शराबबंदी की लेकर हंगामा शुरू किया था। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा राम सूरत राय के भाई द्वारा संचालित स्कूल से अवैध शराब की अवैध वसूली को लेकर राज्य मंत्री राम सूरत राय के इस्तीफे की मांग के बाद बिहार विधानसभा में हंगामा हुआ। विपक्ष के नेता हो हल्ला करते हुए अध्यक्ष की कुर्सी के नजदीक वेल तक पहुंच गए और वहां रखी कुर्सियां पलटनी शुरू कर दी। मंत्री सुमित सिंह और नीरज बबलू भी वेल बचाव में पहुंच गए और उनके पीछे उनके मार्शल भी वेल में आ पहुंच गए थे।
विपक्षी नेताओं ने पलटी कुर्सी मेज
भाजपा विधायक संजय सरावगी, भाजपा के मुख्य सचेतक डाक्टर संजीव और उप सचेतक जनक सिंह और आरजेडी विधायक रामवृक्ष सदा एक दूसरे के साथ जबदस्त तरीके से भिड़ गए और हाथापाई करने लगे। आरजेडी के कुछ सदस्य सत्ता पक्ष की ओर से लड़ने लगे। सदस्यों ने इस झगड़े में विपक्षी नेताओं ने रिर्पोटर मेज को पटक दिया। आरजेडी विधायकों ने पोस्टर लेकर विरोध किया। प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने मीडिया से कहा सदन न चले इसके लिए विपक्ष ने ये हंगामा किया। विपक्ष के नेता सत्र की शुरुआत से ही मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे बढ़ने पर तेजस्वी और तेजप्रताप सदन से बाहर चले गए।
तेजस्वी यादव ने लगाया ये आरोप
इस मामले पर तेजस्वी यादव ने कहा मंत्री रामसूरत राय के खिलाफ हमारे पास सबूत हैं लेकिन हमें रखने नहीं दिया गया क्योंकि सरकार डर रही है। ये साजिश नीतीश जी साजिश है। उन्होंने प्रश्न उठाया कि आखिरी नीतीश जी सुबह से सदन में क्यों नहीं थे। उन्होंने कहा भाजपा के मंत्री बुरी तरह फंस चुके है। इनके पास उत्तर होगा तब तो देंगे।
रामसूरज सिंह ने बोली ये बात
वहीं मंत्री रामसूरत सिंह ने बताया 2006 में उनके पिता ने जमीन का बंटवारा कर 4 भाइयों के परिवार में जमीन बांट दी थी 2012 में रजिस्टर्ड बंटवारा हुआ था। उन्होंने कहा जिस एफआईआर में मेरे भाई की अरेस्ट किया गया, अगर मेरा परिवार दोषी है तो जरूर हो कार्रवाई।
#WATCH | Ruckus ensued in Bihar Assembly after Leader of Opposition Tejashwi Yadav demanded resignation of State Minister Ram Surat Rai over alleged recovery of illicit liquor from a school run by Rai's brother. pic.twitter.com/hqNUo5bCkf
— ANI (@ANI) March 13, 2021












Click it and Unblock the Notifications