रोहतासः तालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत, घर में मचा कोहराम
रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के नासरीगंज प्रखंड के पडुरी गांव में बुधवार को सोन नदी में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृत दोनों बच्चों की उम्र 13 साल थी। दोनों बच्चे निजी स्कूल में 8वीं क्लास में पढ़ते थे। बताया जा रहा है कि दोनों ही घर वालों को बिना बताए सोन नदी में नहाने के लिए आए हुए थे। इसी दौरान हादसा हो गया। वहां मौजूद कुछ बच्चे और ग्रामीणों ने दोनों को बचाने की कोशिश की। लेकिन नदी से जिंदा निकाल नहीं सके।

इसके बाद घटना की जानकारी गांव वालों ने नासरीगंज थाना और अंचलाधिकारी को दी। दोनों मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव को सोन नदी से बाहर निकाला गया। मृतक बच्चों की पहचान प्रियांशु कुमार और तनुज अंजन कुमार के रूपे में हुई है। प्रियांशु पडुरी गांव के निखिल पांडे का बेटा है। जबकि, तनुज धनंजय पांडेय का। दोनों का घर गांव में पास में ही है। दोनों का परिवार गांव में गोतिया है।
वहीं घटना की सूचना के बाद दोनों बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का कहना है कि दोनों बच्चों ने घर में किसी को नहीं बताया था। वे चुपके से सोन नदी चले गए थे। घर से वे कब निकले, इस बारे में भी परिजनों को जानकारी नहीं है। वहीं, पडुरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि मृतक दोनों बच्चे एक ही परिवार के हैं। वे गोतिया हैं। सोन नीद में नहाने के दौरान दोनों की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने दोनों बच्चे के शव को पोस्टमार्टम नहीं होने देने की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications