Rohtas News: बिहार की 'बुलेट वाली मैडम' को पीएम मोदी करेंगे सम्मानित, जानिए कौन हैं श्वेता सिंह

Bullet Wali Madam Rohtas: जनप्रतिनिधियों पर अक्सर यह आरोप लगता है कि वह सिर्फ वोट लेने वक्त आते हैं, जीत जाने के बाद नदारद हो जाते हैं। लेकिन वहीं कुछ जनप्रतिनिधि ऐसे भी हैं, जो अपने काम का डंका पूरे देश में बजा रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री द्वारा उनकी हौसला अफ़ज़ाई भी होती रही है।

पीएम मोदी द्वारा इस बार भी कुछ प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा, इनमें से एक नाम श्वेता सिंह का काफी सुर्खियों में है। इन्हें बिहार की बुलेट वाली मैडम की भी संज्ञा दी जाती है। बिहार के रोहतास जिले श्वेता सिंह को दिल्ली के लाल किले पर आयोजित पीएम मोदी के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Bullet Wali Madam Rohtas

रोहतास जिले के शिवपुर पंचायत की मुखिया श्वेता सिंह को उनके द्वारा पंचायत में किए गए अच्छे विकास कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। पंचायती राज विभाग ने PMO के निर्देश पर श्वेता सिंह को उनके अच्छे कामों के लिए चुना गया, इसके बाद प्रधानमंत्री के दफ़्तर से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया गया है।

आपको बता दें कि बिहार से कुल 9 महिला मुखिया को प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ़ से स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत के लिए बुलाया गया है। 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्वेता सिंह को सम्मानित भी किया जाएगा। रोहतास ज़िले के लोगों में काफी खुशी का माहौल है।

शिवपुर पंचायत के लोगों का कहना है कि हमारे पंचायत की मुखिया श्वेता सिंह ने देश भर में अपने कार्य से पूरे गांव को एक अलग पहचान दी है। हमारे ज़िले का नाम रोशन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं कि, उन्होंने हमारे गांव के प्रतिनिधि के कामों को सराहा है।

आपको बता दें कि श्वेता सिंह एक कामयाब नेत्री के साथ एक बेहतरीन शिक्षक और खिलाड़ी भी हैं। उनके दो बच्चे भी हैं, बहुत ही बेबाक अंदाज़ में वह बाइक और कार चलाती हुई भी नज़र आ जाती हैं, इसलिए लोग उन्हें 'बुलेट वाली मैडम' की संज्ञा भी देते हैं। इसके साथ श्वेता सिंह जिला एथलेटिक संघ की मेंबर और ट्रेनर भी हैं। जिला स्तर के खेलों में वह काफी एक्टिव रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+