रोहतासः तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही तीन बाइकसवार युवकों की मौत

रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग चौक के दिनारा रोड एनएच 30 पर बुधवार की देर रात को एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 3 युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सड़क हादसे की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस तीनों युवकों को स्थानीय सीएचसी में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

Rohtas road accident three people died

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अतवेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात एक ही बाइक पर सवार तीन युवक अपने गांव की ओर जा रहे थे । तभी मलियाबाग चौक के दिनारा रोड में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इसके अलावा पुलिस ने बताया कि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। जैसे ही इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को मिली घटनास्थल पर पहुंच जायजा लेते हुए तीनों शव को कब्जे में ले सीएचसी ले गई। तीनों मृतक बक्सर जिला के सिकरौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसाव कला मठिया गांव के रहने वाले थे।

मृतकों की पहचान रामेश्वर सिंह का 20 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार, भुलेली यादव का 20 वर्षीय पुत्र विकास यादव (20 वर्ष) और सोनू गोंड़ था। उनकी पहचान उनके जेब से मिली आधार कार्ड से हुई है। तीनों के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सासाराम भेजा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मलियाबाग चौक पर अतिक्रमण के कारण सड़क काफी संकरी हो गई है। दूर से कोई भी बड़ी-छोटी वाहन दिखाई नहीं देती है। वहीं चेतावनी के लिए भी बोर्ड नहीं लगाया गया है, जिससे आए दिन घटनाएं होती रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+