Rohtas News: ‘किसी ने मोबाइल देने बुलाया था और फिर यह खबर मिली’, महिला डांसर की हत्या पर बहन का छलका दर्द
Rohtas News Today: बिहार के रोहतास से एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आई है, जहां महिला डांसर को अज्ञात लोगों ने गोली मारी और फरार हो गए। वहीं स्थानीय लोग दबी जुबान में पति से विवाद की बात भी बोल रहे हैं। मृतका की बहन ने भी हैरतअंगेज़ खुलासा किया है। आइए जानते हैं पूरा मामला
रोहतास के मुफस्सिल थाना इलाके के जमुहार के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात 20 वर्षीय डांसर को अज्ञात बदमाशों ने सरेआम गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने बाताय कि उसके पति ने ही कॉल कर बुलाया था। इसके बाद ही वारदात हुई।

वारदात के बाद परिजनों ने शव को लेकर पोस्ट ऑफिस चौराहा के पास प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। हालात बिगड़ता देख मौक़े पर सासाराम एसडीएम आशुतोष रंजन और एसडीपीओ दिलीप कुमार पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझा बुझा के जाम हटवाया।
मृतका आरती कुमारी, सासाराम थाना इलाके के विश्रामपुर में रहती थी। वह बतौर डांसर काम कर ज़िंदगी गुज़र बसर करती थी। मुस्कान कुमारी (मृतका की बहन) ने बताया कि उसकी बहन को किसी ने मोबाइल देने के लिए सोमवार की शाम में डेहरी बुलाया था।
सोमवार की रात 8:30 बजे ख़बर मिली कि अज्ञात बदमाशों आरती को गोली मार दी। आनन-फानन में उसे सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले से गुस्साए परिजनों ने मृतका के शव को सड़क पर प्रदर्शन किया। पोस्ट ऑफिस चौराहा के पास काफी देर तक जाम लगा रहा।
डीएसपी दिलीप रंजन ने बताया कि आरती (मृतका) का पति का साथ विवाद चल रहा था। उसके पति ने ही मुलाक़ात के लिए बुलाया था। इसके बाद ही वारदात को अंजाम दिया गया है। डांसर की हत्या के बाद पति भी फरार है। पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications