Rohini Acharya को घर से निकाले जाने के बाद पिता लालू यादव ने तोड़ी चुप्पी, बोल दी बड़ी बात
Rohini Acharya Row: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस चुनाव परिणाम के बाद एक बार फिर आपसी कलह के कारण लालू परिवार बीते दो दिनों से सुर्खियों में हैं। लालू परिवार ने अपनी उस लाडली बेटी रोहिणी यादव को घर से निकाल दिया है जिसने अपनी किडनी दान कर पिता लालू यादव को नया जीवनदान दिया है।
15 नवंबर को रोहिणी आचार्य ने पहले सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट के जरिए आरजेडी और परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान किया था और शाम को उन्हें घर छोड़ने को मजबूर कर दिया। घर छोड़ते हुए उन्होंने नम आंखों से भाई तेजस्वी यादव और उसके करीबी संजय यादव और रमीज पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें गालियां दी गई, धमकियां दी गई और चप्पल से मारा गया। रोहिणी के इन आरोपों पर अभी तक चुप्पी साधे रहे आरजेडी सुप्रीमों लालू यादव ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा बयान दिया है।

रोहिणी आचार्य के मामले पर क्या बोले लालू यादव?
लालू यादव परिवार में मतभेद सार्वजनिक होने के दो दिन बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने परिवार में चल रहे कलह पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इसे "पारिवारिक मामला" बताया। उन्होंने कहा कि इसे परिवार के भीतर ही सुलझाया जाएगा। लालू प्रसाद ने पटना में पार्टी विधायकों की एक बैठक में यह बात कही, जहाँ उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव को सर्वसम्मति से राजद विधायक दल का नेता चुना गया।
लालू यादव ने बोल दी ये बड़ी बात
इसके साथ ही लालू प्रसाद यादव ने लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी की एकता और प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया, न कि आंतरिक कलह पर। लालू यादव ने कहा, "यह एक आंतरिक पारिवारिक मामला है और इसे परिवार के भीतर ही सुलझाया जाएगा। मैं इसे संभालने के लिए मौजूद हूं।"
रोहिणी ने तेजस्वी पर लगाए थे ये गंभीर आरोप
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को आरोप लगाया था कि तेजस्वी यादव और उनके करीबी सहयोगी, राजद सांसद संजय यादव ने उन्हें परिवार से बाहर निकाल दिया। इसके बाद रोहिणी ने राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से "संबंध तोड़ने" की घोषणा की। उन्होंने दावा किया कि जब उन्होंने पार्टी की हार को लेकर संजय यादव से सवाल किया तो उन्हें "अपमानित किया गया, गाली दी गई और यहाँ तक कि मारा भी गया।"
"किसी भी परिवार में रोहिणी जैसी बेटी-बहन न हो"
घर छोड़ने के बाद लालू की बेटी रोहिणी यादव ने बड़ी ही इमोशनल पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा, "कल एक बेटी, एक बहन, एक विवाहित महिला, एक माँ को अपमानित किया गया, भद्दी गालियाँ दी गईं, उसे मारने के लिए चप्पल उठाई गई। मैंने अपने आत्म-सम्मान से समझौता नहीं किया, मैंने सच नहीं छोड़ा, और केवल इसी कारण मुझे यह अपमान सहना पड़ा।" उन्होंने आगे कहा, "कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए माता-पिता और बहनों को छोड़कर चली गई; उन्होंने मुझे मेरे मायके से अलग कर दिया... उन्होंने मुझे अनाथ कर दिया... तुम में से कोई भी मेरे रास्ते पर न चले, किसी भी परिवार में रोहिणी जैसी बेटी-बहन न हो।"












Click it and Unblock the Notifications