बिहार न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

बिहार: उपेंद्र कुशवाहा बोले- हम वोट कटवा नहीं हैं, लालू-नीतीश से मुक्ति चाहती है यहां की जनता

Google Oneindia News

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं। ऐसे में सियासी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं। ​इन दलों में राजद, जदयू, भाजपा और लोजपा आदि प्रमुख हैं, वहीं कुछ अन्य छोटी राजनीतिक पार्टी भी अपने प्रत्याशियों को तय करने में लगी हैं।राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उपेंद्र कुशवाहा से जब सवाल हुए तो उन्होंने कहा कि, हमारा गठबंधन न तो किसी के वोट काटने के लिए, न ही किसी को परोक्ष रूप से समर्थन देने के लिए है, बल्कि यह बिहार की जनता को एक सार्थक विकल्प देने के लिए है।'

नीतीश लालू को नहीं चाहती बिहार की जनता

नीतीश लालू को नहीं चाहती बिहार की जनता

कुशवाहा आगे बोले कि, ''अब बिहार की जनता नीतीश के 15 सालों के कुशासन से मुक्ति चाहती है। दूसरी ओर, राजद वाले गठबंधन में भी मुख्यमंत्री पद का चेहरा मजबूत नहीं है और लोग उनके भी 15 साल के शासन को याद करते हैं.. ऐसे में इन दोनों से ही जनता खुश नहीं हैं। ये लोग जनता में विश्वास पैदा करने में विफल रहे हैं। ऐसे में जनता अब एक विकल्प की तलाश में हैं। हम कुछ ऐसा ही करेंगे, जो जनता चाहती है।'

Recommended Video

Bihar Assembly Elections 2020: Grand Alliance में हुआ सीटों का बंटवारा | वनइंडिया हिंदी
अपने गठबंधन को और मजबूत बनाएंगे

अपने गठबंधन को और मजबूत बनाएंगे

बकौल कुशवाहा, 'हम वोट कटवा नहीं हैं। बल्कि जनता को सार्थक विकल्प देने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।' कुशवाहा ने चिराग पासवान के साथ आने पर कहा कि, ''अभी तक लोजपा ने अपना रूख पूरी तरह से स्पष्ट नहीं किया है। चिराग पासवान अगर राजग से बाहर आने की घोषणा करते हैं, तभी हमारी बात होगी। हमें लगता है कि अगर लोजपा साथ आए तो हम जनता को मजबूत विकल्प दे सकते हैं। हम समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर अपने गठबंधन को और मजबूत बनाएंगे।'

बिहार: BJP प्रदेश चुनाव समिति की बैठक 4 घंटे चली, यहां सुशील मोदी-फडणवीस समेत 17 नेताओं के बीच क्या बातें हुईं?बिहार: BJP प्रदेश चुनाव समिति की बैठक 4 घंटे चली, यहां सुशील मोदी-फडणवीस समेत 17 नेताओं के बीच क्या बातें हुईं?

किसके साथ है राष्ट्रीय लोक समता पार्टी?

किसके साथ है राष्ट्रीय लोक समता पार्टी?

ज्ञातव्य है कि, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिये मायावती वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और जनतांत्रिक पार्टी (सोशलिस्ट) के साथ गठबंधन किया है। कुछ समय पहले तक कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले महागठबंधन का हिस्सा थी। राष्ट्रीय जनता दल लालू यादव की पार्टी है और उनके दोनों बेटों ने उसकी बागडोर संभाली हुई है। राजद के साथ ही कांग्रेस एवं कुछ अन्य दल हैं।

Comments
English summary
RLSP chief Upendra Kushwaha on Bihar assembly Election, know whats he says about RJD, JDU and LJP
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X