बिहार न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

बिहारः भाजपा में शामिल हुए RJD के बड़े नेता, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

Google Oneindia News

RJD leaders joins BJP पटना। बिहार के सियासत में बुधवार को बड़ा उलटफेर हो गया। एक तरफ जहां भाजपा ने खरमास बाद राजद को पार्टी संभालने की चुनौती दी थी। उसी चुनौती पर काम करते हुए आज राजद के कई बड़े नेता भाजपा का दामन थाम लिया है। इनमें पूर्व सांसद सीताराम यादव, पूर्व विधायक नगीना देवी के अलावा डिप्टी मेयर मीरा देवी, पटना साहिब से पूर्व प्रत्याशी संतोष मेहता सहित 10 बड़े नेता शामिल हैं।

rjd leaders join bjp in presence of bihar state president

बुधवार को 10 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। इस मिलन समारोह में मुख्य रूप से भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित हैं।

भाजपा में राजद के पूर्व सांसद सीताराम यादव, पूर्व विधायक सुबोध पासवान, दिलीप कुमार यादव, पूर्व एमएलसी, पूर्व रामजी मांझी, पूर्व विधायक नगीना देवी, महिला कांग्रेस नेता अनिता यादव, मीरा देवी उप महापौर पटना, पूर्व उप महापौर पटना संतोष मेहता सहित कई लोग भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।

भाजपा नेता भूपेंद्र यादव के राजद टूटने के बयान पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दिया विवादित जवाबभाजपा नेता भूपेंद्र यादव के राजद टूटने के बयान पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दिया विवादित जवाब

Comments
English summary
rjd leaders join bjp in presence of bihar state president
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X