'एक बार हाथ लगाकर तो दिखाओ', PM मोदी के जेल वाले बयान पर तेजस्वी यादव का पलटवार
Tejashwi Yadav Replay To PM Modi: बिहार की राजनीति में उस वक्त भूचाल आ गया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा के अंदर सख्त लहजे में कहा कि बिहार के लूटने वालों को एनडीए सरकार छोड़ेगी नहीं। इसी के साथ पीएम मोदी दावा किया कि लोकसभा चुनाव खत्म होते ही उनके जेल जाने का रास्ता तय हो जाएगा।
पीएम मोदी के इस बयान के बाद अब आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहारी किसी से डरता नहीं है।

बिहार को लूटने वालों का काउंटडाउन शुरू
दरअसल, शनिवार को बिहार के काराकाट में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि,"मैं आज बिहार के लोगों को एक और गारंटी दे रहा हूं जिन्होंने बिहार के गरीबों को लूट कर नौकरी के बदले ज़मीन लिखवाई है। कान खोल कर सुन लो उनका भी जेल जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।" हालांकि, पीएम मोदी ने किसी का नाम नहीं लिया था।
पीएम मोदी के बयान पर क्या बोले तेजस्वी?
पीएम मोदी के इस बयान के बाद अब तेजस्वी यादव ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि,"बिहारी गुजराती से डरता नहीं है। यह झारखंड और दिल्ली नहीं है, एक बार हाथ लगाकर तो दिखाइए। बिहारी किसी से डरता नहीं है, हमारे भगवान कृष्ण का जन्म ही जेल में हुआ है। एक 75 साल के बुजुर्ग एक 34 साल के नौजवान को धमकी दे रहे हैं कि हमें चुनाव हराओगे तो हम तुम्हें जेल भेज देंगे, जनता फैसला करेगी।"
चुनाव प्रचार से लौटते वक्त पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हार रहे हैं। इसलिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। इसी के साथ तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से आक्रामक लहजे ने कहा कि यह झारखंड और दिल्ली नहीं है, बिहार है।












Click it and Unblock the Notifications