Bihar News: चाय पीकर लौट रहे राजद नेता 'विधायक जी' की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Bihar News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, बेखौफ़ अपराधी दिन दिहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताज़ा मामला सारण ज़िला के है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने राजद नेता किशोर कुमार महतो (विधायक जी) की गोली मारकर हत्या कर दी। आपको बता दे किशोर महतो का एक आईटीआई संस्थान भी है।
समतपुर गाल (भेल्डी थाना क्षेत्र) के रहने वाली 31 वर्षीय किशोर कुमार की हत्या के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के मुताबिक राजद नेता (विधायक जी) चाय पीकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घायल किशोर कुमार को इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

किशोर कुमार महतो को बदमाशों ने दो गोली मारी। मौका ए वारदात पर मौजूद लोग अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, हालांकि अभी तक हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है।
किशोर कुमार महतो के शव का पोस्टमार्टम छपरा सदर अस्पताल में हुआ। वहीं पीड़िता परिवार के शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष है, उनका कहना है कि इस तरह अगर दिन दिहाड़े हत्या होगी तो प्रदेश में कौन महफूज़ रहेगा।
पुलिस प्रशासन सख्त क़दम नहीं उठाती है, इसलिए अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पहले तो रात के अंधेरे में अपराध होते थे, लेकिन अब दिन दिहाड़े वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। अगर सरकार सख्त कानून लाये तो फिर किसी को हिम्मत नहीं होगी कि इस तरह वारदात को अंजाम दे।












Click it and Unblock the Notifications