Video: "लिपस्टिक-बॉबकट वाली औरत चली आएगी तो.. ", महिला आरक्षण पर ये क्या बोल गए नेताजी
महिला आरक्षण मामले पर बिहार के राजद नेता का एक बेहद ही विवादित बयान सामने आया है। दरअसल, वीडियो में दिख रहे बड़बोले नेताजी ओबीसी वर्ग के लोगों को महिला आरक्षण में ओबीसी के लिए अलग से जगह देने का हिसाब समझा रहे थे, लेकिन महिलाओं का अपमान कर बैठे। वहीं अब इस मामले पर राजनैतिक बवाल होना तय माना जा रहा है।
गौरतलब है कि संसद में पीएम मोदी ने चुनाव से पहले महिला आरक्षण अधिनियम पास कराकर, एक बड़ा मास्टर स्ट्रोक खेल दिया। लिहाजा अब INDIA गठबंधन से जुड़े सारे दल इसमें खामियां ढूंढकर मोदी और बीजेपी पर हमलावर होने का प्लान बना रहे हैं। जिसमें ले-देकर एक मुद्दा विपक्ष के हाथ लगा, जिससे उसे ओबीसी वोटरों की गोलबंदी अपने पक्ष में करने की आशा जागी और वो है महिला आरक्षण में ओबीसी के लिए अलग से आरक्षण देने की मांग।

उधर, बिहार में इसी प्लान के चलते मुजफ्फरपुर में हुए एक सम्मलेन में राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी कुछ ऐसा बोल गए जो महिलाओं के लिए बेहद अपमानजनक है। उन्होंने लोगों को समझाया कि "लिपस्टिक और बॉब कट वाली महिलाएं दूसरी महिलाओं का हक मार लेंगी।" एक नेता के ऐसे बोल उसकी मानसिकता को उजागर तो करते ही हैं, साथ ही अपने समर्थकों को गलत राह भी दिखाते हैं।
वहीं इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस बयान पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। माना जा रहा है कि अब बीजेपी इस बयान को पकड़कर राजद के महिलाओं के प्रति नजरिये को लेकर सवाल करेगी और इसका राजनैतिक लाभ लेने की पूरी कोशिश करेगी। आप भी सुने क्या कुछ कहा राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने।












Click it and Unblock the Notifications