PICs: बवाल के बाद लालू के लिए नीतीश हैं बड़का हिटलर और गोडसे के पुजारी
तेजस्वी यादव के ट्वीट को लालू ने रिट्वीट कर इशारों में नीतीश को हिटलर और गोडसे का पुजारी बताया है। बता दें कि राजद कार्यकर्ताओं ने हाईकोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में सृजन और बांध टूटने की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर कल राजभवन मार्च का आयोजन किया था।
पटना। बिहार में हुए अब तक के सबसे बड़े घोटाले सृजन घोटाला के विरोध को लेकर राजद के कार्यकर्ताओं ने राजभवन मार्च निकाला था जिसमें पुलिस और राजद कार्यकर्ताओं के बीच जमकर भिड़ंत हुई और इसमें दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कई पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल हो गए। कार्यकर्ता और पुलिस के बीच हिंसक झड़प के बाद बिहार की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है और अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इस हमले का जिम्मेदार नीतीश कुमार को बताया है। हालांकि उन्होंने बिना किसी का नाम लिए एक ट्वीट किया है और ट्वीट के जरिए तेजस्वी यादव के ट्वीट को रिट्वीट कर नीतीश को हिटलर और गोडसे का पुजारी बताया है। बता दें कि राजद कार्यकर्ताओं ने हाईकोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में सृजन और बांध टूटने की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर कल राजभवन मार्च का आयोजन किया था।
लालू ने नीतीश पर किया जुबानी हमला
बताया बड़का हिटलर और गोडसे
बवाल में घायल कार्यकर्ता पर बोले लालू
राजभवन में पुलिस और RJD कार्यकर्ताओं की भिड़ंत

बवाल पर सियासत गर्म
गर्दनीबाग धरना स्थल से राजभवन की तरफ मार्च निकाला गया और पुलिस की बैरिकेडिंग को हटाकर कार्यकर्ता जबरदस्ती आगे बढ़ना चाह रहे थे। जिसे देखते हुए पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच में तू तू-मैं मैं होने लगी और देखते ही देखते जमकर दोनों तरफ से लाठीचार्ज होने लगा। जिसमें कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए तो पुलिस वालों को भी काफी चोटें आईं। पुलिस ने इस तरह से लाठीचार्ज किए जाने को लेकर राजद अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने सरकार पर असंवेदनशीलता का परिचय देते हुए कहा की लोकतांत्रिक ढंग से प्रदर्शन करने पर भी पुलिस बल का प्रयोग करती है।

नीतीश को लालू की अपने अंदाज में खरी-खोटी
इसी को लेकर लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वो फर्जी समाजवादी हैं। असली समाजवादी सांप्रदायिक ताकतों से नहीं मिलता है और ना ही डरता है। असल में गोडसे और हिटलर का बड़का वाला पुजारी है। तो एक दूसरे ट्वीट के जरिए लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि लोहिया जी की पुंयतिथि पर नीतीश कुमार ने राजद के समाजवादी कार्यकर्ताओं को अपनी पुलिस से बर्बरतापूर्वक पिटवाकर लहूलुहान करवाया।

समाजवाद का कहा- कलंक
नीतीश कुमार समाजवाद के नाम पर कलंक है। दरअसल ये ट्वीट पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा किया गया था लेकिन लालू प्रसाद यादव ने इसे रिपीट करते हुए नीतीश सरकार पर निशाना साधा है।












Click it and Unblock the Notifications