Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लालू का नीतीश पर तंज- किसी की कृपा से उपमुख्यमंत्री नहीं बने तेजस्वी

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी यादव पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन पर जो भी आरोप लगे हैं वो राजनीति से प्रेरित हैं। राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है।

पटना (बिहार)। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उन पर उपमुख्यमंत्री के पद से इस्तीफे का दबाव बढ़ गया है। इस सबके बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मोर्चा संभाला है। आरजेडी प्रमुख ने साफ कर दिया है कि तेजस्वी यादव अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। लालू यादव ने ये भी कहा कि तेजस्वी यादव किसी की कृपा से उपमुख्यमंत्री नहीं बने हैं।

तेजस्वी के इस्तीफे को लेकर लालू यादव का नीतीश पर पलटवार

तेजस्वी नहीं देंगे इस्तीफा- लालू यादव

लालू यादव ने किया तेजस्वी का बचाव

लालू यादव ने किया तेजस्वी का बचाव

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी यादव पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन पर जो भी आरोप लगे हैं वो राजनीति से प्रेरित हैं। राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है। लालू यादव ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव का बचाव किया। दूसरी ओर प्रदेश में उनकी सहयोगी नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू ने साफ कर दिया है कि चार दिन के अंदर आरजेडी, तेजस्वी यादव के बारे में फैसला करे।

जेडीयू ने तेजस्वी को दिया है अल्टिमेटम

जेडीयू ने तेजस्वी को दिया है अल्टिमेटम

जेडीयू की ओर से कहा गया है कि तेजस्वी यादव भ्रष्टाचार को लेकर लगे आरोपों पर राजनीतिक बयानों के जरिए नहीं तथ्यों के साथ अपना पक्ष रखें। इसी के जवाब में लालू यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे। वो किसी की कृपा से उपमुख्यमंत्री नहीं बने हैं। तेजस्वी यादव को बिहार की जनता, महागठबंधन और राष्ट्रीय जनता दल ने उपमुख्यमंत्री बनाया है। लालू यादव ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव अच्छा काम कर रहे हैं और उन्हें हटाने का सवाल ही नहीं उठता है।

कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए तेजस्वी यादव

कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए तेजस्वी यादव

इस बीच बुधवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कैबिनेट की बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी, अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह जो कुछ भी हो रहा है वह राजनीतिक षड़यंत्र है, मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। यह जिस वक्त का यह मामला है, उस वक्त मैं 14 साल का बच्चा था, मेरे मूंछ भी नहीं आई थी।

तेजस्वी यादव पर लगे हैं भ्रष्टाचार के आरोप

तेजस्वी यादव पर लगे हैं भ्रष्टाचार के आरोप

तेजस्वी यादव ने सीबीआई छापेमारी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह जो एफआईआर हुई है, इसे अमित शाह और मोदीजी की ओर से षडयंत्र के तहत कराया गया है। ये लोग लालूजी से तो डरते ही थे, लेकिन अब इस 28 साल के नौजवान से भी डरते हैं। ये लगातार महागठबंधन को तोड़ने के प्रयास में हैं, ये ना सिर्फ हमें ही बल्कि पूरे बिहार को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+