नहाते हुए लड़की का पहले बनाया वीडियो, फिर राम, लक्ष्मण और भरत करने लगे ब्लैकमेल
लड़की उसके मोबाइल में अपना अश्लील वीडियो देखकर चौंक गई और उसे डिलीट करने की बात कहने लगी। लेकिन तीनों भाइयों के मन में लड़की के लिए हवस की भूख थी।
पटना। राम लक्ष्मण और भरत के द्वारा इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक ऐसा कारनामा किया गया जिसे सुनने के बाद सभी की निगाहें शर्म से झुक गईं। इन भाइयों ने पड़ोस की रहने वाली एक लड़की का नहाते हुए वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। फिर मोबाइल का वीडियो रिकॉर्डिंग दिखा कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लड़की को अकेले मिलने के लिए बुलाया और उसे उसका अश्लील वीडियो देखने को कहा। लड़की उसके मोबाइल में अपना अश्लील वीडियो देखकर चौंक गई और उसे डिलीट करने की बात कहने लगी। लेकिन तीनों भाइयों के मन में लड़की के लिए हवस की भूख थी और वीडियो डिलीट करने के लिए उन्होंने लड़की से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही।

तीनों ने लड़की को धमकी देते हुए कहा कि इतनी जल्दी भी नहीं है, आज रात तुम सुनसान खेत में चली आना जहां हम लोग तुम्हारा इंतजार करेंगे, वहीं वीडियो भी डिलीट कर दी जाएगी। तीनों भाइयों की इस करतूत से परेशान लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार वालों को इस बात की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिवार वालों के साथ-साथ आस पड़ोस के लोग भी गुस्से में राम लक्ष्मण और भरत के घर पहुंचे।

इसके बाद लोगों ने उनका मोबाइल छीनते हुए चेक किया तो मोबाइल में लड़की का अश्लील वीडियो देखा, जिसे देखकर सभी की निगाहें शर्म से झुक गई। वहीं तीनों घर छोड़कर फरार हो गए। गांव वालों के साथ-साथ लड़की थाने पहुंची और उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए राम को गिरफ्तार कर लिया है और फरार चल रहे लक्ष्मण और भरत की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के शेखपुरा जिले का है जहां के नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन भाइयों ने पड़ोस की रहने वाली नाबालिक लड़की का नहाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के दौरान लड़की को इस बात का पता चल गया और तीनों भाइयों से मिलकर इसे डिलीट करने की बात कही लेकिन तीनों ने वीडियो डिलीट करने के बजाय उसके जिस्म की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications