3 दिवसीय राजगीर महोत्सव का आयोजन, CM और पर्यटन मंत्री इस वजह से नहीं हो पाए शामिल

राजगीर महोत्सव के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं। वहीं महोत्सव में पहुंचे बिहार सरकार के दोनों मंत्रियों ने सरकार के कार्यों की जमकर तारीफ़ की।

Rajgir Mahotsav: नालंदा के राजगीर में तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन आज से शुरू हो गया है। वित्त मंत्री सह नालंदा ज़िला प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी और ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव की शुरुआत की। यह कार्यक्रम मंगलवार से 1 दिसंबर तक चलेगा, महोत्सव के अवसर पर राजगीर में कई विभाग बनाए गए हैं। मुख्य पंडाल से थोड़ी दूरी पर इसी परिसर में ग्राम श्री मेला, पुस्तक मेला, कृषि मेला और व्यंजन मेला का स्टाल भी बनाए गए हैं। ग्राम श्री मेला का आयोजन 4 खंडों में किया गया है। प्रत्येक खंड में 40 स्टॉल बनाए गए हैं। वहीं ग्राम श्री मेला में अलग-अलग विभागों के द्वारा भी 200 स्टॉल लगाकर प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

Rajgir Mahotsav 2022 Nalanda News Update In Hindi

राजगीर महोत्सव में बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के साज सज्जा से पूरे परिसर को निखारा गया है। वहीं वित्त मंत्री सह नालंदा ज़िला प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी और ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने सभी स्टॉलों का घूम घूम कर जायजा लिया। ग़ौरतलब है कि राजगीर महोत्सव के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं। वहीं महोत्सव में पहुंचे बिहार सरकार के दोनों मंत्रियों ने अपने संबोधन में सरकार के कार्यों की जमकर तारीफ़ की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का जिक्र करते हुए अधूरे कामों को जल्द पूरा करने का आश्वासन भी दिया।

बिहार सरकार के मंत्रियों ने कहा कि यहां की योजनाएं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ़ दूसरे प्रदेशों में भी होती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने व्यस्तम कार्यक्रम की वजह से राजगीर महोत्सव में शामिल नहीं हो पाए हैं। इसलिए उन्होंने मुझे यहां भेजा जो हमारा सौभाग्य है। राजगीर की प्रकृति में आकर शामिल हुआ, ऐसे ही मौके मिलते रहे तो बार-बार आऊंगा। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि राजगीर महोत्सव के ज़रिए देश भर में जिले को अलग पहचान मिल रही है। इस तरह के आयोजनों से रोज़गार के अवसर भी पैदा होते हैं।

ये भी पढ़ें: MMA Fighter: Bihar के बॉक्सर ने किया इंग्लैंड के खिलाड़ी को Knockout , जानिए कौन हैं श्यामानंद ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+