बारिश ने खोली सरकार के दावों की पोल, Video बनाकर लोगों ने ली चुटकी, कहा-बिहार में बहार है, CM नीतीश कुमार है

Bihar News: बिहार में बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है। वहीं जल जमाव की समस्या ने फिर से आफत बन गई है। गांव की गलियों से लेकर शहर की सड़कों तक बारिश का पानी जम रहा है। स्टेट हाइवे से लेकर नेशनल हाइवे तक की हालत जर्जर हो चुकी है।

बिहार में पुल गिरने के बाद अब सड़कों के धसने का मामला भी सामने आने लगा है। विपक्ष तो बिहार में 'डबल इंजन' की सरकार पर कटाक्ष कर ही रहा है। वहीं अब सोशल मीडिया पर भी बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मज़ाक बन रहा है।

Rain exposed govt claims people video said- Bihar me bahar hai CM Nitish Kumar hai barish ne kholi pol

सोशल मीडिया पर समस्तीपुर जिला के स्टेट हाईवे-50 का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमे साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। एक चार चक्का वाहन का हाइवे पर चलते हुई, जलजमाव के कारण चक्का गड्ढे में घुल जाता है। फिर गाड़ी चलती है।

एक मोटरसाइकिल सवार चार चक्का वाहन के करीब से जा रहा होता है, गड्डढे की वजह से उसका बैलेंस बिगड़ता है। किसी तरह संभलते हुए वह आगे की ओर बढ़ता है। अगर ज़रा सी भी चूक होती तो युवक हादसे का शिकार हो सकता था। वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि जलजमाव की वजह से हालात कितने ख़तरनाक हो चुके हैं।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कोई लिख रहा है कि बिहार में बहार है, सीएम नीतीश कुमार है। वहीं कुछ लोग लिख रहे हैं कि अब आप बिहार के समस्तीपुर जिला में भी एडवेचंर राइड का मुफ्त में लुत्फ उठा सकते हैं।

बारिश की वजह से प्रदेश के कई जिलों में पुल गिरने के मामले के बाद अब सड़क धसने और जल जमाव की समस्या से लोग परेशान हो रहे हैं। बहरहाल तंज अपनी जगह, लेकिन सरकार को चाहिए कि इन मुद्दों पर गंभीरता से संज्ञान लिया जाए, ताकि लोग हादसे का शिकार होने से बच सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+