'Rail Police Pathshala', बच्चों की शिक्षा के लिए ख़ास पहल, पाठशाला में रेल SP भी लेंगे छात्रों की कक्षा

Rail Police Pathshala Muzaffarpur: बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में रेलवे पुलिस द्वारा की गई पहल की जिला से लेकर प्रदेश तक तारीफ हो रही है। दरअसल रेल एसपी डॉ. आशीष कुमार की पहले से मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन पर रेल पाठशाला की शुरुआत की गई है। ग़ौरतलब है कि जंक्शन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर-1 पर खोली गई रेल पुलिस पाठशाला में इधर-उधर भटकते रहने वाले और बेसहारा बच्चों की शिक्षा दी जाएगी।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रेल एसपी डॉ. आशीष कुमार ने प्लेटफ़ॉर्म नंबर 1 पर बने राने रेल थाना मे ही रेल पुलिस पाठशाला का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों की कक्षा भी ली। अब इस थाने से महिला हेल्प डेस्क, साइबर क्राइम के अलावा पुलिस पाठशाला भी संचालित की जा रही है।

Rail Police Pathshala Muzaffarpur

रेल पुलिस थाना में अभी तक 20 बच्चों का नामांकन हुआ है। वहीं रेल एसपी ने पुलिस पाठशाला का निरीक्षण किया और वहीं थाना अध्यक्ष से पाठशाला की जानकारी भी ली। इस पाठशाला में अनाथ, पीड़ित, शोषित बच्चों के तालीम की पूरी व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

Recommended Video

    रेल पुलिस की बच्चों की शिक्षा के लिए ख़ास पहल,रेल पुलिस की बच्चों की शिक्षा के लिए ख़ास पहल

    पाठशाला में छात्रों को कॉपी, कलम, किताब और कपड़े के साथ पढ़ाई से जुड़ी चीज़े भी मुहैय्या कराई जाएंगी। वहीं मेधावी छात्रों को चुनाव कर सरकारी स्कूलों में दाख़िला कराया जाएगा। ग़ौरतलब है कि रेल एसपी खुद रेल पुलिस पाठशाला में कक्षा लेंगे। रेल एसपी डॉ. आशीष कुमार ने इस बाबत जिला शिक्षा पदाधिकारी से ख़ुद बात कर दो स्कूलों में नामांकन कराने के लिए कहा है।

    Rail Police Pathshala Muzaffarpur

    रेल पुलिस पाठशाला में रेल एसपी के कक्षा लेने के साथ-साथ दूसरे पुलिस कर्मी भी बच्चों को पढ़ाएंगे। रेल पुलिस पाठशालमा में रोज़ाना सुबह 11:30 बजे से बच्चों को तालीम देने का काम किया जाएगा। जंक्शन और सड़क किनारे भटक रहे बच्चों की निशानदेही कर उनकी लिस्ट बन रही है।

    रेल पुलिस एसपी डॉ.आशीष ने कहा कि पाठशाला में अभी 20 बच्चों का नामांकन हुआ है। आने वाले समय में और बच्चों को भी शिक्षा कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा, ताकि उन्हें अच्छा माहौल मिल सके। भविष्य में बच्चे सही दिशा में जाएं इसलिए ही यह पहल की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+