बिहारः आरजेडी नेता रघुवंश प्रताप सिंह ने दिया पार्टी से इस्तीफा, जदयू ने किया उनके फैसले को सलाम

पटना। बिहार आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपना इस्तीफा एक सामान्य पन्ने पर लिखकर भेजा है। इस्तीफे में उन्होंने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को संबोधित करते हुए लिखा है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के निधन के बाद 32 वर्षों तक आपके पीछे-पीछे खड़ा रहा, लेकिन अब नहीं। पार्टी नेता कार्यकर्ता और आमजनों ने बड़ा स्नेह दिया। मुझे क्षमा करें।

Recommended Video

      Bihar Assembly Elections 2020: RJD को बड़ा झटका, Raghuvansh Prasad ने दिया इस्तीफा | वनइंडिया हिंदी
      raghuvansh pratap singh give resign from rjd

      रघुवंश प्रसाद सिंह के इस्तीफे पर जदयू सांसद ललन सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार की सम्मान की बात करने वाला राष्ट्रीय जनता दल रघुवंश बाबू जैसे धरोहर का भी सम्मान नहीं कर सका। वे सम्मानित समाजवादी नेता हैं। भ्रष्टाचार में डूबी पार्टी को त्यागने के लिए रघुवंश बाबू को सलाम है। इसके साथ ही ललन सिंह ने राजद को धनउगाही और टिकट बेचने वाली पार्टी बताया।

      बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने राजद में रामा सिंह की एंट्री की खबरों को लेकर नाराज चल रहे थे और उन्होंने इसका पुरजोर विरोध भी किया था। यही कारण है कि रामा सिंह को अभी तक राजद में जगह नहीं मिल सकी है। लालू के करीबी और राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापकों में से एक रघुवंश प्रसाद सिंह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं। हलांकि लालू प्रसाद यादव ने उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया है। रघुवंश प्रसाद सिंह को मनाने का दौर जारी था। रघुवंश प्रसाद सिंह ने वैशाली के अपने प्रतिद्वंद्वी लोजपा नेता और पूर्व सांसद रामा सिंह को पार्टी में शामिल किए जाने की खबरों के बाद इस्तीफा दिया था।

      इसके बाद उन्होंने दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान भी कहा था कि वे इस्तीफा वापस नहीं लेंगे। उधर लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने रघुवंश प्रसाद सिंह की तुलना एक लोटा जल से कर दी जिसके बाद लालू ने बेटे को तलब कर फटकार लगाई थी।बिहार के राष्ट्रीय जनता दल के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह की सेहत बिगड़ने के बाद उनको दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया।

      डॉक्टरों के मुताबिक, अभी उनकी हालत स्थिर है। उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। रघुवंश प्रसाद सिंह जून में कोरोना वायरस से ग्रस्त हो गए थे। संक्रमित होने के बाद रघुवंश प्रसाद सिंह का इलाज पटना एम्स में चला जहां से वे ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए थे। इसके बाद उनको निमोनिया हो गया था जिसके इलाज के लिए वे दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। वहीं उनकी हालत बिगड़ने लगी तो आईसीयू में शिफ्ट किया गया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+