4 साल तक बनाया शारीरिक संबंध फिर शादी से करने लगा इनकार तो लड़की ने बुलाई पंचायत
पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले के कस्बा थाना के नगर पंचायत वार्ड संख्या 17 में भरी पंचायत के बीच प्रेमी-प्रेमिका की शादी कराई गई। दरअसल मनोच गांव निवासी विनोद उरांव का विधवा हिना ऋषि के बीच पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग था और दोनों के बीच अवैध रूप से शारीरिक संबंध भी थे। प्रेमी-प्रेमिका दोनों ही पहले से शादीशुदा थे। लेकिन हिना के पति की मौत हो गयी थी।

इस बीच उसका प्रेमी विनोद शादी से मुकर गया। प्रेमी द्वारा शादी का इनकार करने पर लड़की उसे खींचकर पंचायत में लाई जहां दोनों जाति के लोग बैठे। पहले तो पंचायत ने लड़की के अस्मत का सौदा लगाना चाहा लेकिन हिना ने पैसे लेने से साफ इनकार कर दिया। फिर पंचायत ने दोनों को शादी करने का फैसला सुनाया।
भरी पंचायत में ही विनोद ने हिना की मांग में सिन्दुर भरा और एक दूसरे को मिठाई खिलाया। हिना की मानें तो उनक पहला पति मर गया था। उसको एक लड़का भी है। विनोद के प्यार के झांसे में आकर वो अपने बेटा को छोड़कर विनोद के साथ भाग गयी थी।
विनोद ने चार साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया और उसे ठुकराना चाहता था लेकिन जब हिना को इसका अंदाजा हुआ तो उसे सीधे घसीट कर पंचायत में लाई। हिना ने भरी पंचायत में कहा कि अब उनके साथ कौन शादी करेगा लेकिन विनोद ने कहा कि उसके घर में पहली पत्नी है उसे समझा बुझाकर तब इसे अपने घर ले जायेगें।












Click it and Unblock the Notifications