Purnia Election Result 2025 LIVE: पूर्णिया की 7 विधानसभा सीटों पर कौन जीता, कौन हारा?
Purnia Election Result 2025 LIVE: बिहार में दो चरणों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के नजीते वोटों की गिनती के बाद 14 नवंबर 2025 को चुनाव आयोग जारी कर देगा। जिसमें पूर्णिया की सात विधानसभी सीटें भी हैं जिनके परिणाम पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
हालांकि चुनावी पंडितों ने पूर्णिया की सात में से छह सीटों पर एनडीए की जीत होने का अनुमान लगाया है और सदर सीट पर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। याद रहे 2020 के विधानसभा चुनाव में सात में से चार एनडीए गठबंधन ने और कांग्रेस ने एक और एआईएमआईएम ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी।
आज पूर्णिया की सात विधानसभा सीट कसबा, बनमनखी (अजा), रूपौली, धमदाहा, पूर्णिया, अमौर और बायसी सीटों पर कुल 69 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

पूर्णिया की सात सीटों पर किसके बीच है कड़ा मुकाबला?
पूर्णिया विधानसभा सीट
भाजपा से विजय कुमार खेमका ने प्रचंड हासिल की है वही विपक्षी महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद यादव भारी मतों से हार चुके हैं।
पूर्णिया सीट चुनाव परिणाम 2025
विजय कुमार खेमका 1,27,614 BJP
जितेंद्र कुमार 94,392 CONG
संतोष कुमार सिंह 3,701 JSP
नोटा 1,436 NOTA
लखेंद्र साह 1,225 IND
राजीव कुमार रॉय 1,128 BSP
असलम आजाद 1,017 IND

आमौर विधान सभा सीट चुनाव परिणाम 2025
बिहार विधानसभा चुनाव की अमौर सीट से एआईएमआईएम के अख्तरुल ईमान ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने जेडीयू के सबा जफर और कांग्रेस के जलील मस्तान वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया है।
कसबा विधानसभा सीट
कसबा से लोजपा (रा) ds नितेश सिंह ने जीत हासिल की है। कांग्रेस के मोहम्मद इरफान आलम को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
बनमनखी विधासभा सीट
बनमनखी सीट जो सुरक्षित सीट है, इस सीट से भाजपा के कृष्ण कुमार ऋषि ने कांग्रेस के देव नारायण रजक को भारी वोटों के अंतर से हराया है।
धमदाहा विधानसभा सीट
धमदहा विधानसभा सीट से जेडीयू की उम्मीदवार और निवर्तमान मंत्री लेशी सिंह जीत हासिल की है। वहीं आरजेडी उम्मीदवार और पूर्व सांसद सांसद संतोष कुशवाहा को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
बायसी विधान सभा सीट
बायसी से एआईएमआईएम के गुलाम सरवर ने जीत हासिल की है। भाजपा के विनोद यादव और आरजेडी के अब्दुस सुब्हान को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
रूपौली विधान सभा सीट
रूपौली विधानसभा सीट पर 15 प्रत्याशियों को पछाड़ते हुए जेडीयू के कलाधर मंडल ने प्रचंण जीत हासिल की है। आरजेडी की बीमा भारती को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
पूर्णिया की सात विधान सीटों के विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 के हर अपडेट की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहिए इस लाइव ब्लॉग के साथ।












Click it and Unblock the Notifications