बिहार: सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 10 लड़कियों समेत 2 छात्र गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्तारी के बाद दोनों छात्र अपनी परीक्षा और जीवन का वास्ता देते हुए कान पकड़ने लगे और कहा कि पढ़ाई का तनाव दूर करने के लिए वो यहां आए थे।

पटना। पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद जिस्म का अवैध कारोबार करने वाले अवैध रूप से ठिकाना बदल-बदल कर जिस्मफरोशी का धंधा करते हैं। कुछ इसी तरह का एक मामला बिहार के गया जिले में सामने आया है। जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए 10 लड़कियों को हिरासत में लिया है। सभी लड़कियां आपत्तिजनक हालत में कमरे से गिरफ्तार की गई तो दो ऐसे छात्र पुलिस के गिरफ्त में आए हैं जो इस बार मैट्रिक की परीक्षा दे रहे थे। पुलिस की गिरफ्तारी के बाद दोनों छात्र अपनी परीक्षा और जीवन का वास्ता देते हुए कान पकड़ने लगे। सभी को गिरफ्तार कर थाने ले आया गया।

बिहार: सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 10 लड़कियों समेत 2 छात्र गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक गया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गया जिले के सराय रोड पर जिस्म का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर छापेमारी करने पहुंची। पुलिस ने इस जगह से भारी मात्रा में कंडोम और सेक्स वर्धक दवाएं बरामद की हैं। तो इस छापेमारी में पुलिस ने दो नाबालिक छात्रों को भी गिरफ्तार किया है। पहली बार मैट्रिक की परीक्षा दे रहे इन छात्रों ने बताया की पढ़ाई के तनाव को दूर करने के लिए वो यहां आए थे।

बिहार: सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 10 लड़कियों समेत 2 छात्र गिरफ्तार
बिहार: सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 10 लड़कियों समेत 2 छात्र गिरफ्तार
बिहार: सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 10 लड़कियों समेत 2 छात्र गिरफ्तार
बिहार: सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 10 लड़कियों समेत 2 छात्र गिरफ्तार

वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि जिस जगह इन लोगों को लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया है वह जगह पहले से ही रेड लाइट इलाके के नाम से जानी जाती है लेकिन बीते दिनों में पुलिस की सख्ती के चलते इसे बंद कराया गया था। बावजूद इसके फिर एक बार यहां अवैध रूप से इस काम को शुरू किया गया। फिलहाल गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+