Gaya News: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र गया जिले में तैयारी तेज़, DM ने दी ये ज़िम्मेदारी
Gaya DM News: बिहार के गया ज़िले में आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयारी तेज़। चुनाव को सही ढंग से समय सीमा के अंदर संपन्न कराने एवं निर्वाचन के कार्यों का सफल संचालन के लिए जिला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है।
डीएम त्यागराजन एसएम ने गया जिला में कुल 24 कोषांगों (सेल) का गठन करते हुए पदाधिकारी और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करते हुए कार्य आवंटित किया है।

01. कार्मिक कोषांग सह कार्मिक कल्याण कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर सम्हर्ता राजस्व श्री अंजनी कुमार को बनाया गया है। इसके अंतर्गत नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला स्थापना उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कल्याण पदाधिकारी को नामित किया गया है।
02. प्रशिक्षण कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी उप विकास आयुक्त को बनाया गया है। इसके अंतर्गत नोडल पदाधिकारी के रूप में वरीय उप समाहर्ता राजीव रंजन, वरीय उप समाहर्ता टोनी कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एव जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी को नामित किया गया है।
03. निर्वाचन संचालन कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था शशि शेखर को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारिका रविदास को नामित किया गया है।
04. सामग्री कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम गया अनुग्रह नारायण सिंह को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में वरीय उप समाहर्ता रविंद्र कुमार दिवाकर एवं वरीय उप समाहर्ता संतान कुमार को नामित किया गया है।
05. ईवीएम वीवीपैट कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर जिला दंडाधिकारी शशि शेखर को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला भूअर्जन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता मनीष कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर को नामित किया गया है।
06. वाहन कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम अनुग्रह नारायण सिंह को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला परिवहन पदाधिकारी को नामित किया गया है।
07. कंप्यूटराइजेशन साइबर सिक्योरिटी, आई०टी० एवं कम्युनिकेशन प्लान कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी उप विकास आयुक्त को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता आसना, वरीय उप समाहर्ता टोनी कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर को नामित किया गया है।
08. स्वीप कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी उप विकास आयुक्त को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस को नामित किया गया है।
09. विधि व्यवस्था कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर जिला दंडाधिकारी शशि शेखर को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में विशेष कार्य पदाधिकारी को नामित किया गया है।
10. निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुबोध कुमार को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में राज्य कर संयुक्त आयुक्त आंचल 01, राज्य कर आयुक्त आंचल 02 एवं अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर को नामित किया गया है।
11. मतपत्र कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्ता राजस्व अंजनी कुमार को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला पंचायत राज पदाधिकारी को नामित किया गया है।
12. पोस्टल बैलेट एव etpbms सेल कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्ता राजस्व अंजनी कुमार को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में वरीय उप समाहर्त्ता संतन कुमार, वरीय उप समाहर्ता आशना एव ज़िला योजना पदाधिकारी को नामित किया गया है।
13. AMF/EMF कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी उप विकास आयुक्त को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में वरीय उप समाहर्ता टोनी कुमारी, निदेशक डीआरडीए, जिला शिक्षा पदाधिकारी को नामित किया गया है।
14. मीडिया एव ज़िला मीडिया प्रमाणीकरण एव अनुश्रवण समिति/ paid news कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी उप विकास आयुक्त को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी को नामित किया गया है।
15. आदर्श आचार संहिता, c- vigil, सुविधा, सामाधान, सुगम, काउंटिंग एप्लीकेशंस एंड वेरियस आईटी एप्लीकेशंस कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी ज़िला बंदोबस्त पदाधिकारी को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी को नामित किया गया है।
16. प्रेषक, माइक्रो आब्जर्वर एवं प्रोटोकॉल कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी नगर आयुक्त गया नगर निगम अभिलाषा शर्मा को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला नजारत उप समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता राजीव रंजन एवं निदेशक डीआरडीए को नामित किया गया है।
17. लाईव वेबकास्टिंग, एसएमएस आधारित निर्वाचन सूचना प्रबंधन/ वीडियोग्राफी, डैशबोर्ड अनुश्रवण कोषांग एवं आईटी एसएमएस निगरानी सह संचार योजना कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी ज़िला बंदोबस्त पदाधिकारी को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में नजारत उप समाहर्ता, ज़िला सहकारिता पदाधिकारी, ज़िला प्रबंधक बिहार राज्य खाद्य निगम को बनाया गया है।
18. नियंत्रण कक्ष सह वोटर हेल्पलाइन शिकायत निवारण कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यव्स्था को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में श्रम अधीक्षक गया को नामित किया गया है।
19. वज्रगृह सह मतगणना कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्ता लोक शिकायत सुबोध कुमार को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में वरीय कोषागार पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर, निदेशक डीआरडीए को नामित किया गया है।
20. केंद्रीय पुलिस बल CPMF कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यव्स्था को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में वरीय उप समाहर्ता नजारत, डीसीएलआर टिकारी, डीसीएलआर सदर, डीसीएलआर शेरघाटी, डीसीएलआर नीमचक बथानी, विशेष कार्य पदाधिकारी, ज़िला शिक्षा पदाधिकारी को नामित किया गया है।
21. PwDs मतदाता सुविधा कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी उप विकास आयुक्त को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी को नामित किया गया है।
22. सिंगल विंडो कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में ज़िला पंचायत राज पदाधिकारी को नामित किया गया है।
23. निर्वाचन सूची कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में वरीय उप समाहर्ता आरती कुमारी को नामित किया गया है।
24. DEMP कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में वरीय उप समाहर्ता राजीव कुमार, ज़िला सूचना विज्ञान पदाधिकारी एव उप निर्वाचन पदाधिकारी को नामित किया गया है।
जिला पदाधिकारी ने तमाम सभी कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि सभी कोषांग तत्काल प्रभाव से अपना कार्य प्रारंभ करें। कोषांग के सभी पदाधिकारी कर्मचारी सामूहिक रूप से निर्धारित समय सीमा के अंदर अपने कार्यों दायित्वों को त्रुटि रहित निष्पादन सुनिश्चित करें।
सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी प्रतिदिन अपने प्रशाखा में प्रतिनियुक्ति कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे साथ ही अपने-अपने कोषांग को आवंटित कार्यों को समय संपादित करने हेतु कार्य विवरणी तिथि वार तैयार कर जिला पदाधिकारी के समक्ष उपस्थापित भी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications