Video: बदन पर 5 करोड़ के आभूषण, सोने की बुलेट, प्रेम सिंह की ख्वाहिश जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Gold Man Of Bihar: बिहार में आए दिन प्रदेश के किसी ने किसी ज़िले से लूट की ख़बर सामने आ ही जाती है। इंसान अपने साथ किमती चीज़ें और कैश ले जाने से भई डरता है। ऐसे में एक व्यक्ति ऐसा भी है जो बदन पर 5 करोड़ के सोने का ज्वैलरी पहने, सोने की बुलेट से बेखौफ़ नज़र आते हैं।
पटना की सड़कों बेखौफ़ घूमने वाले प्रेम सिंह को लोग बिहार के गोल्डमैन की संज्ञा देते हैं। उनकी ख्वाहिश है कि उनकी सभी चीज़े सोनी की हो। यह ख्वाब है कि वह सिर्फ़ बिहार ही नहीं देश के पहले गोल्डमैन बनें।

प्रेम सिंह ने कहा कि बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश गोल्डमैन की संज्ञा मुझे देते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने शरीर में 5 किलो 400 ग्राम सोने का आभूषण पहनकर चलते हैं। जब उनसे सवाल किया गया कि इतना सोना पहनकर चलने से डर नहीं लगता है।
इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष को प्रमाण की ज़रूरत नहीं होती है। सीएम नीतीश कुमार की सरकार और सुशासन राज की वजह से डर नहीं लगता है। 14 करोड़ माताओं, बहनो और बंधुओं के प्यार की वजह से डर नहीं लगता है। डीजीपी और एसएसपी का ध्यान रखतें है।
इतना प्यार मिलने के बाद डरने की क्या बात है। शायराना अंदाज़ में उन्होंने कहा बदलते बिहार हैं हम, सुशासन के अखबार हैं हम। विकास के प्रचार हैं हम। जो सीएम नीतीश कुमार ने जो बिहार के लिए किया, उनके शुक्रगुज़ार हैं हम।
प्रेम सिंह ने कहा कि ईमानदारी की कमाई होती रहेगी, देश का गोल्ड मैन बनने ख्वाहिश है। मेरी सभी चीज़े सोने की हो, मेरी हनुमान जी यही प्रार्थना है। वहीं अपने बुलेट का ज़िक्र करते हुए उन्होंने बताया कि 150 से 200 ग्राम सोना बुलेट में लगा है। जो कि 12 से 14 लाख रुपये के करीब का है।बैंगलुरू से बनवाकर यहां मंगवाई है।
आपको बता दें कि प्रेम सिंह (गोल्ड मैन ऑफ बिहार) आरा जिले के रहने वाली है। जब वह सड़क पर निकलते हैं तो सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। प्रेम सिंह कहते हैं कि कमाई बढ़ने के साथ ही शरीर पर सोने का वज़न भी बढ़ता जाएगा।
प्रेम सिंह के गले में सोने की कई मोटी-मोटी चेन दिखती है। हाथ में सोने के ब्रेसलेट से लेकर दसों अंगुलियों में भाड़ी भड़कम अंगूठी हमेशा ही रहती है। इसके अलावा उनके मोबाइल का कवर और बुलेट बाइक भी उनकी सोने की है। बिहार के अलावा अब देशभर में प्रेम सिंह को गोल्ड मैन की संज्ञा दी जाने लगी है।












Click it and Unblock the Notifications