गर्भवती प्रेमिका को जब पता चला आशिक का हुआ है रिश्ता तय...

इसी बीच उसके परिवार वालों ने ही उसकी शादी किसी दूसरी लड़की से तय कर दी थी। जब इस बात की जानकारी उसकी गर्भवती प्रेमिका को हुई तो वो बैंक पहुंच गई...

पटना। पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दो महिला बैंक मैनेजर के चेंबर में घुसकर हंगामा करने लगी। महिला का कहना था कि इस बैंक मैनेजर ने पिछले 2 साल से शादी का झांसा देकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब मैं इसके बच्चे की मां बनने वाली हुई तो शादी ना करने का बहाना बना रहा है। ये बात सुनने के बाद बैंक मैनेजर ने अपनी सफाई में बहुत कुछ कहा। बैंक मैनेजर ने महिला से यहां तक कहा कि जिस किसी ने भी आपके साथ ये हरकत की है वो कोई दूसरा है। महिला ये मानने को तैयार नहीं हो रही थी। इसी बीच बैंक मैनेजर को पता चला कि इस महिला का गुनाहगार उसी के बैंक का रवि है। जो महिला के बैंक पहुंचते ही कार्यालय छोड़कर फरार हो गया है। महिला के सामने जब ये सच्चाई आई तो वो और बैंक मैनेजर दोनों नजदीकी थाने पहुंचे और रवि पर मामला दर्ज करवाया।

गर्भवती प्रेमिका को जब पता चला आशिक का हुआ है रिश्ता तय...

जानकारी के मुताबिक बैंक में दो महिलाओं के हाई वोल्टेज ड्रामे का मामला बिहार के नवादा जिले के एक पंजाब नेशनल बैंक का है। जहां काम करने वाले रवि के द्वारा एक लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया जा रहा था और उससे शादी की बात कही जा रही थी। देखते ही देखते लड़की गर्भवती हो गई। जब इस बात की जानकारी रवि को हुई तो वो शादी के लिए आनाकानी करने लगा। जब लड़की के द्वारा शादी की बात कही जाती तो वो परिवार वालों की बात बताकर शादी के लिए मना कर देता था। इसी बीच उसके परिवार वालों ने ही उसकी शादी किसी दूसरी लड़की से तय कर दी थी। जब इस बात की जानकारी उसकी गर्भवती प्रेमिका को हुई तो वो बैंक पहुंचकर हंगामा करने लगी। जिसे देखते हुए बैंक मैनेजर और उसकी गर्भवती प्रेमिका ने नजदीकी थाने में मामला दर्ज करवाया।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला और बैंक मैनेजर के द्वारा लिखित शिकायत दर्ज की गई है। जिसमें महिला ने ये आरोप लगाया है कि जिस युवक का बच्चा उसके पेट में पल रहा है वो उसके भाई की साली है। भाई की शादी के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी और ये मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। प्यार में पड़े इन दोनों के बीच शारीरिक संबंध करने लगे जब लड़की गर्भवती हो गई तो उसका प्रेमी शादी से इनकार करने लगा। फिलहाल पुलिस लड़की के आवेदन पर मामला दर्ज कर रवि की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+