BPSC Protest: ‘CM नीतीश अशांत, पुलिस की हिरासत में Prashant’, PK की टीम ने बताया सुबह से क्या-क्या हुआ?

BPSC Protest Prashant Kishore News Update: बीपीएसी छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है, पक्ष-विपक्ष के बीच जुबानी जंग चल रही है। इसी क्रम में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भी अपनी टीम के साथ छात्रों के आंदोलन को समर्थन कर रहे हैं। सोमवार 6 जनवरी को अहले सुबह 4 बजे प्रशांत किशोर को पुलिस द्वारा उठाने की ख़बर सामने आई है।

Recommended Video

    BPSC Protest: CM नीतीश अशांत,पुलिस की हिरासत में Prashant, PK की टीम ने बताया सुबह से क्या-क्या हुआ?

    प्रशांत किशोर के टीम की सदस्य दीपशीखा सिंह ने वन इंडिया हिंदी को बताया कि सुबह से क्या-क्या हुआ। उन्होंने कहा कि 5 दिनों से प्रशांत किशोर अनशन पर हैं, इस वजह से उनकी तबीयत भी बिगड़ गई है। पुलिस ने प्रशांत किशोर को सुबह 4 बजे गांधी मूर्ति से गिरफ्तार किया और उन्हें एक अज्ञात स्थान पर ले गई।

    Prashant Kishore arrested

    इस दौरान, प्रशांत किशोर ने किसी भी प्रकार के इलाज को मना कर दिया और अपने आमरण अनशन को जारी रखने का फैसला किया। पुलिस ने उन्हें बिना किसी सहमति के उठाया और उन पर हमला भी किया। इसके अलावा, पुलिस ने वहां मौजूद अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया।

    पुलिस द्वारा प्रशांत किशोर को एम्बुलेंस में पटना के आस-पास घुमाया गया। AIIMS में इलाज करवाने के लिए पुलिस पहुंची जहां, अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया। पुलिस द्वारा पीके समर्थकों को AIIMS के बाहर लाठीचार्ज कर निकाल दिया और फिर नौबतपुर की ओर ले जाया गया।

    यह सब तब हुआ जब प्रशांत किशोर ने इलाज कराने के लिए स्पष्ट रूप से मना कर दिया था और पुलिस को BR 01 PN 8249 नंबर की एम्बुलेंस से प्रशांत किशोर को ले गई। उन्हें पटना के आसपास एम्बुलेंस में घुमाना पड़ा। विकल्प के रूप में, PMCH या NMCH में उनकी जांच कराने की संभावना जताई गई। लेकिन वहां भी इलाज नहीं हो सका।

    प्रशांत किशोर की इस दुर्दशा के पीछे, उन्हें एम्बुलेंस में पटना और उसके आस-पास के विभिन्न अज्ञात स्थानों पर ले जाने की घटनाएँ सामने आई हैं। मौजूदा समय में पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फतुहा में प्रशांत किशोर का मेडिकल जांच करवाया जा रहा है। पुलिस का अगला क़दम क्या होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+