जनसुराज पदयात्रा से 15 दिन का ब्रेक लेंगे प्रशांत किशोर, जानिए वजह

प्रशांत किशोर ने बिहार में समस्तीपुर के मोरवा में कहा कि उनके बाएं पैर की मांसपेशी फटने की वजह से उन्हें चलने में कठिनाई हो रही है। लगाता प्रतिदिन 20-25 किमी खराब सड़कों पर पदयात्रा की वजह से ये समस्या हुई है।

Prashant Kishor Jansuraj Padyatra

चुनावी रणनीतिकार से राजनीति में कदम कदम रखने वाले प्रशांत किशोर की जनसुराज यात्रा करीब 3000 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद 15 दिनों के लिए स्थगित की गई है। 11 मई को पीके की पदयात्रा पश्चिम चंपारण से शिवहर पूर्वी चंपारण गोपालगंज सिवान सारण वैशाली के रास्ते 11 मई को समस्तीपुर जिले में पहुंची थी। लेकिन स्वास्थ्य की दिक्कतों की वजह से पीके ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर यात्रा को डॉक्टरों की सलाह पर 15 दिन के लिए स्थगति करने की घोषणा की।

प्रशांत किशोर के साथ पदयात्रा में शामिल 12 पूर्व भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के भी मांसपेसियों में खिंचाव आया है। जिकसी वजह से पदयात्रा स्थगित की गई है। सोमवार को समस्तीपुर में पीके ने कहा कि पदयात्रा के दौरान उनके बाएं पैर में दर्द हो रहा था। डॉक्टरों ने बताया कि ये समस्या लंबी दूरी चलने के कारण मांसपेशियों के फटने वजह से हुई है। चिकित्सकों के मुताबिक पीके को इससे उबरने में 15 दिन का समय लगेगा।

पीके ने सोमवार को समस्तीपुर के मोरवा में कहात,"मैं किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं कर रहा हूं। मांसपेशियों में खिंचाव खराब सड़कों पर लंबी दूरी तक चलने के कारण होता है। मैंने उद्देश्य की ईमानदारी बनाए रखने के लिए ब्रेक लेने से इनकार कर दिया।"

Recommended Video

      Sachin Pilot का Ashok Gehlot को कैसा अल्टीमेटम, उसके बाद.. | Congress | Rajasthan | वनइंडिया हिंदी

      उन्होंने आगे कहा, "यह लसलाह दी गई है कि चूंकि बिहार के हर नुक्कड़ को कवर करने के लिए पदयात्रा में कई और महीने लगेंगे, इसलिए इलाज के लिए कुछ समय तक यात्रा से करने से रुक सकता हूं। पीके ने कहा कि पदयात्रा इसी स्थान से फिर उसे जोश के साथ लगभग 15 दिनों के बाद उसी प्रारूप में फिर से शुरू होगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+