प्रशांत किशोर ने नीतीश को बधाई देते हुए कसा तंज, बोले- थके हुए नेता के साथ बिहार को कुछ साल और रहना होगा
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 में जीत के बाद आज एनडीए की नई सरकार का गठन हो गया है। नीतीश कुमार ने सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके बाद बीजेपी के तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने शपथ ली। कुल 14 मंत्रियों ने शपथ ली है। इस मौके पर चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए नीतीश कुमार को बधाई दी है।

प्रशांत किशोर ने ट्विट किया- भाजपा मनोनीत मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर नीतीश कुमार जी को बधाई। उन्होंने आगे लिखा सीएम के रूप में एक थके हुए और राजनीतिक रूप से कमजोर नेता के साथ बिहार को कुछ और सालों के लिए अभावग्रस्त शासन के सामने झुकना पड़ेगा। आपको बता दें कि शपथ लेने वाले मंत्रियों में 5 मंत्री जेडीयू कोटे से बने हैं तो सात मंत्री बीजेपी के हैं। 1-1 पद हम और वीआईपी को मिला है।
शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल के गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी राजभवन पहुंचे। उधर आरजेडी ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार कर दिया है। समारोह में तेजस्वी यादव शामिल नहीं हुए। कांग्रेस पार्टी ने भी बहिष्कार किया है।












Click it and Unblock the Notifications