‘पिता कांग्रेस में, खुद JDU में, बेटी LJPR सांसद, दामाद BJP कोटे से’,Bihar में Politics पारिवारिक ठेकेदारी- PK
Bihar Politics, Prashant Kishor On Ashok Chaudhary: जन सुराज अभियान के संयोजक प्रशांत किशोर ने बिहार की मौजूदा राजनीति पर एक बार फिर करारा हमला बोला है। इस बार उन्होंने जेडीयू नेता अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, और विपक्ष के नेता, तीनों को घेरा। उन्होंने नेताओं के परिवारों की बहुदलीय पैठ को सत्ता की ठेकेदारी करार दिया।
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की राजनीति अब 'परिवारों की कंपनी' बन गई है, जहां जनता को केवल मूर्ख बनाया जाता है। वहीं उन्होंने अशोक चौधरी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'सर्वदलीय नेता' बताया। PK ने अशोक चौधरी को 'सर्वदलीय नेता' बताते हुए कहा, कि उनके पिता कांग्रेस में विधायक और मंत्री रहे।

अशोक चौधरी खुद जदयू में मंत्री हैं, उनकी बेटी लोजपा से सांसद हैं और अब उनके दामाद को भाजपा और संघ के कोटे से धार्मिक न्यास बोर्ड का सदस्य बना दिया गया है। PK ने आरोप लगाया कि, एक ही परिवार के लोग हर पार्टी में बैठे हैं। क्या यह लोकतंत्र है या सत्ता का पारिवारिक ठेका? जनता को हर दल से ठगा जा रहा है।"
प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार और वर्तमान सरकार पर भी जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं। सत्ता में बने रहने के लिए वे नौकरशाही और दल-बदलुओं के भरोसे हैं। वहीं विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिस नेता के परिवार में 8 सदस्य राजनीति में हैं, वही दूसरों पर परिवारवाद का आरोप लगा रहा है, यह विडंबना नहीं तो और क्या है?
यह बयान दरअसल उनके पहले दिए गए बयानों की निरंतरता है, जिसमें उन्होंने बार-बार कहा है कि, बिहार की राजनीति विचारधारा से नहीं, जाति, रिश्तेदारी और फायदे से चलती है। पीके ने कहा कि नीतीश कुमार अब बीजेपी-जेडीयू-राजद तीनों के लिए 'कामचलाऊ मुख्यमंत्री' बन गए हैं। जनता को चुनाव के समय जाति और धर्म के नाम पर बाँटा जाता है, और बाद में लूटा जाता है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज कोई पार्टी नहीं, नई सोच की तैयारी है। जन सुराज अभियान केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, व्यवस्था परिवर्तन का लक्ष्य रखता है। हम सत्ता में नहीं, व्यवस्था के मूल में बदलाव लाना चाहते हैं। यदि यही सिस्टम चलता रहा तो नाम बदलते रहेंगे, लूट जारी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications