Bihar News: तेजस्वी यादव के आरोपों पर पुलिस मुख्यालय की सफ़ाई, कहा– घटनाओं के विवरण में स्पष्टता नहीं
Bihar Police News: बिहार राजनीति में, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपने एक्स (Twitter) पोस्ट में बिहार में हाल ही में हुई 17 आपराधिक घटनाओं का उल्लेख किया है। पुलिस हेडक्वार्टर ने कहा कि इन घटनाओं के साथ न तो सटीक स्थान, न समय और न ही कोई अन्य ठोस संदर्भ जोड़ा गया है, जिससे किसी भी मामले को सीधे तौर पर ट्रेस करना मुश्किल है।
पुलिस मुख्यालय ने इस पर प्रतिक्रिया दि कि हाल में घटी घटनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है और अधिकांश मामलों में अपराधियों की गिरफ्तारी एवं सख्त कार्रवाई की जा चुकी है। प्रवक्ता के अनुसार, तेजस्वी यादव द्वारा जिन घटनाओं का जिक्र किया गया, उनमें से कई का वास्तविक घटनाओं से मेल नहीं बैठता।

पुलिस की ओर से दी गई प्रमुख जानकारी
जनवरी से जून 2024 के बीच राज्यभर के विभिन्न न्यायालयों में 46,616 मामलों में 64,098 आरोपियों को सजा सुनाई गई। सजाओं में मौत की सजा, उम्रकैद, 10 वर्ष से अधिक की सजा समेत अन्य दंड शामिल। सभी तरह के अपराधों के खिलाफ अभियान जारी है।
चर्चित मामलों पर पुलिस का स्पष्टीकरण
मोतिहारी - व्यापारी के बेटे की हत्या
चकिया थाना क्षेत्र से जुड़ा मामला।
10 अगस्त को फिरौती मांगने के बाद युवक नीरज की हत्या, शव 11 अगस्त को मुजफ्फरपुर में मिला।
6 नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी।
पटना - पिता-बेटे के अपहरण और हत्या
खगौल थाना क्षेत्र की घटना।
विशाल नामक युवक की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार, 1 ने आत्मसमर्पण किया।
समस्तीपुर - युवती की हत्या
शिवाजी नगर थाना के परसा तेलिया टोला में 11 अगस्त को गोली मारकर हत्या।
एफएसएल और डीआईयू टीम जांच में जुटी।
सीतामढ़ी - महिला और बच्ची की हत्या
पटदौरा टोला, 12 अगस्त।
शव की पहचान जारी, पुलिस जांच में।
नालंदा - पत्नी की हत्या
गुलजारबाग गांव, 11 अगस्त।
आरोपी पति फरार।
अन्य घटनाएं - गयाजी, सुपौल, कैमूर, सीवान, दरभंगा आदि जिलों में हुई हत्याओं में पुलिस जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी।
पुलिस का बयान
प्रवक्ता ने कहा कि "राज्य पुलिस हर छोटी-बड़ी घटना को गंभीरता से लेती है और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करती है। तेजस्वी यादव के द्वारा जिन घटनाओं का उल्लेख किया गया, उनमें से कई का वास्तविक तथ्यों से मेल नहीं है। तथ्यों के आधार पर ही जनता के बीच संदेश देना चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications