मां-बाप कर रहे थे अंतिम संस्कार तभी मरी हुई बेटी आई सामने!

एक युवती की हत्या के केस में ससुराल वालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापे मार रही थी लेकिन मामला जब खुला तो सभी हैरान रह गए।

गोपालगंज। एक महिला की हत्या के जुर्म में पुलिस उसके ससुराल वालों को गिरफ्तार करने के लिए दिन-रात एक किए हुई थी। उसके मायके वाले श्राद्ध कर्म करने की तैयारी कर रहे थे लेकिन पुलिस से सूचना मिली कि लड़की जीवित है तो सभी अचंभित रह गए क्योंकि उन्होंने अपनी बेटी की मौत हो जाने के संबंध में उसके ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था।

मां-बाप कर रहे थे अंतिम संस्कार तभी मरी हुई बेटी आई सामने!

खबर मिलते ही मां-बाप अपनी थाने पहुंचे जहां युवती की प्रेमा कहानी सामने आई। महिला के पति, ससुर और सास ने भी राहत की सांस ली क्योंकि तीनों के खिलाफ युवती की हत्या का केस चल रहा था। वे सभी थाने पहुंचे और देखते-देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में 164 के ब्यान के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना मे 20 फरवरी को लड़की के मायके वाले ने अपनी बेटी की हत्या हो जाने तथा इस मामले में ससुराल वाले को दोषी ठहराते हुए मामला दर्ज करवाया था। मामला दर्ज होते ही पुलिस इस मामले में दोषी तथाकथित मृत लड़की के पति, ससुर और सास को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही थी। वहीं ये लोग पुलिस की गिरफ्तारी के डर से कहीं फरार हो गए थे।

मामले की जांच के दौरान पुलिस को एक सुराग मिला जिससे उनका माथा ठनक गया और महिला को भागलपुर के सुल्तानगंज इलाके से जिंदा बरामद किया गया। फिर पूछताछ के दौरान महिला ने अपनी मौत की कहानी बताई जिसे सुनकर सभी पुलिसवाले भी चौंक गए।

मामले की जांच कर रहे सिधवलिया थाने के सब इंस्पेक्टर विजय कुमार मंडल ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज होने के बाद मामले की जांच-पड़ताल की जा रही थी और इस मामले में दोषी महिला के पति सास-ससुर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही थी। इसी दौरान महिला का मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया गया तथा यह लोकेशन भागलपुर के सुल्तानगंज इलाका मिला। लोकेशन मिलते ही पुलिस भागलपुर पहुंची तो वहां का नजारा देख चौंक गई क्योंकि जिस महिला की मौत के लिए उसके ससुराल वालों की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस खाक छान रही थी वही महिला अपने प्रेमी के साथ आराम से रह रही थी। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर थाने ले आई और पूछताछ करने लगी।

पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि अपने पति और ससुराल वालों से बदला लेने के लिए उसने ऐसा किया था क्योंकि शादी से पहले ही उसका प्रेम किसी और लड़के के साथ था। जिसका विरोध उसके पति और ससुराल वाले हमेशा करते आ रहे थे। इसी दौरान एक दिन इन दोनों में जमकर मारपीट हुई। महिला ने बदला लेने के लिए अपनी मौत का झूठा नाटक रचाते हुए अपने प्रेमी के साथ अपनों से बहुत दूर चली गई। वही महिला की सकुशल बरामदगी को लेकर उसके ससुराल वाले अब उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं हो रहे हैं तो मायके वाले भी उससे संबंध खत्म करने की बात कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+