चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- उन्हें नहीं भूलना है, जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर खड़े किए थे सवाल

बगहा। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज प्रचार का अंतिम दिन है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों ने चुनावी रैलियां की। पीएम मोदी ने भी आज छपरा, समस्‍तीपुर, मोतिहारी और बगहा में रैलियां किया है। पीएम ने कहा आज पूरे देश के सहयोग से, जनभागीदारी से, अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा है। पीएम ने कहा कि लेकिन इस समय भी आपको उन लोगों को नहीं भूलना है, जो भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े कर रहे थे, राम मंदिर निर्माण में अड़चनें खड़ी कर रहे थे। पीएम ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का इंतज़ार भी हमारे वनवासी साथी, पीढ़ियों से कर रहे थे।

PM Narendra Modi addressed the election public meeting in Bagaha

Recommended Video

    Bihar Election 2020: PM Modi ने Pulwama पर भद्दी राजनीति करने वालों पर बोला हमला | वनइंडिया हिंदी

    पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि झूठ बोलकर, लोगों को डराकर ये लोग हमेशा अपने स्वार्थ की सिद्धि करते रहे हैं, आप लोगों का विश्वास तोड़ते रहे हैं। पीएम ने कहा कि जब नागरिकता संशोधन कानून आया तो इन्होंने झूठ फैलाया कि बहुत सारे भारतीयों की नागरिकता चली जाएगी। अब एक साल होने को है, लेकिन क्या किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता गई। पीएम ने मतदाताओं ने को कहा कि उन्हें जंगल राज की किसी भी हालत में वापसी नहीं होने देना है।

    पीएम ने कहा कि याद कीजिए जंगल राज को जब लोग अपने घरों को सामने से सजाते नहीं थे, बड़े घर बनाते नहीं थे, अपने ही घर को सामने से पुराना करके रखते थे। उन्हें डर था, खौफ था। घर जितना अच्छा, किडनैपिंग उतनी जल्दी। घर जितना बड़ा, रंगदारी भी उतनी बड़ी। पीएम ने कहा कि जब लोग नई गाड़ी खरीदते थे तो उसमें खुद खरोंच लगा देते थे, ताकि किसी की नजर न पड़े। पीएम ने कहा कि बिहार ने वो दिन भी देखे हैं जब रंगदारी की शिकायत करने के लिए, लोग किसी के पास जाते थे, तो उन्हें डबल रंगदारी देनी पड़ती थी। गाड़ी लूटी जाने की शिकायत करने के लिए लोग, जिसके पास अर्जी लेकर जाते थे, वो खुद लुटेरों के साथ घर में बैठा मिलता था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+