PM मोदी दे रहे थे भाषण, अचानक क्यों रोने लगे बिहार BJP अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल

PM Narendra Modi Mother: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (2 सितंबर) को वर्चुअल माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला बोला और कहा कि विपक्षी मंच से उनकी मां को गाली दी गई, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

मोदी ने अपनी मां के संघर्षों का जिक्र करते हुए भावुक स्वर में भाषण दिया। इसी बीच कार्यक्रम में मौजूद बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए और फूट-फूटकर रो पड़े। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

PM Narendra Modi Mother

'RJD-कांग्रेस के मंच से भद्दी-भद्दी गालियां दी गई'

PM मोदी अपनी मां के संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि, 'मैंने हर दिन, हर क्षण अपने देश के लिए पूरी मेहनत से काम किया है और इसमें मेरी मां की बहुत बड़ी भूमिका रही है। मुझे मां भारती की सेवा करनी थी, इसलिए मुझे जन्म देने वाली मेरी मां ने मुझे अपने दायित्वों से मुक्त कर दिया था। मेरी उस मां को, जिसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, जिसका शरीर भी अब नहीं है... मेरी उस मां को RJD-कांग्रेस के मंच से भद्दी-भद्दी गालियां दी गई।

उस मां का क्या गुनाह है- PM

PM मोदी ने कहा कि, 'आप सब जानते हैं कि अब मेरी मां का शरीर तो इस दुनिया में नहीं है। कुछ समय पहले 100 साल की उम्र पूरी करके, वो हम सबको छोड़कर चली गई। मेरी उस मां को जिसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, जिसका शरीर भी अब नहीं है। मेरी उस मां को RJD-कांग्रेस के मंच से भद्दी-भद्दी गालियां दी गई। ये बहुत ही दुख, कष्ट और पीड़ा देने वाला है। उस मां का क्या गुनाह है कि उसे भद्दी गालियां सुना दी गई।'

'भारत की धरती ने मां का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं किया'

मैं बिहार की जनता के सामने, माँ को गाली देने वालों से कहना चाहता हूं...मोदी तो तुम्हें एक बार माफ कर भी देगा... लेकिन, भारत की धरती ने मां का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं किया है।

ये बहुत ही दु:ख, कष्ट और पीड़ा देने वाला है। एक गरीब मां की तपस्या, उसके बेटे की पीड़ा, ये शाही खानदानों में पैदा हुए युवराज नहीं समझ सकते। ये नामदार लोग तो सोने-चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। देश और बिहार की सत्ता इन्हें अपने खानदान की विरासत लगती है। लेकिन देश की जनता जनार्दन ने एक गरीब मां के कामदार बेटे को आशीर्वाद देकर प्रधानसेवक बना दिया। ये बात नामदारों को पच नहीं रही है। कोई पिछड़ा, अति-पिछड़ा आगे बढ़ जाए, ये कांग्रेस को तो कभी बर्दाश्त नहीं हुआ है।

'माई के स्थान, देवता पीतर से भी ऊपर होला'

एक गरीब मां ऐसे ही तपकर अपने बच्चों को शिक्षा-दीक्षा देती है, ऊंचे संस्कार देती है। इसलिए मां का स्थान देवी-देवताओं से भी ऊपर माना जाता है। बिहार के ही संस्कार हैं और हर बिहारी के मुंह से तो ये बात यूंही निकलती है - माई के स्थान, देवता पीतर से भी ऊपर होला!

क्या है मामला?

बता दें कि, बिहार के दरभंगा जिले में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इस कार्यक्रम में कुछ नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के लिए आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी कर दी। जैसे ही यह बयान सामने आया, वहां मौजूद बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसका कड़ा विरोध किया। देखते ही देखते कार्यक्रम का माहौल गरम हो गया और भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर नैतिकता से गिरने और मर्यादा लांघने का आरोप लगाया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पूरे बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+