बिहार चुनाव 2025 से पहले संगठन को 70 मिनट का गुरु मंत्र, PM Modi ने पटना में फूंका चुनावी बिगुल

PM Modi Bihar Visit: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के सिलसिले से सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी जमीन तैयार करने के लिए अपना पूरा दमखम दिखा रही हैं। बिहार देश की राजनीति का 'सेंटर ऑफ अट्रैक्शन' है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले 6 महीने में में पीएम मोदी 4 बार बिहार का दौरा कर चुके हैं।

इसके बीच एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरा पर हैं जो पूरी तरह से राजनीतिक और चुनावी रणनीति से भरपूर रहा।

PM-Modi-Bihar-Visit

प्रधानमंत्री का यह दौरा जहां विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास से जुड़ा रहा, वहीं इसका असली फोकस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन को सक्रिय करना और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए तैयार करना था।

PM Modi Bihar Visit: बीजेपी दफ्तर में 70 मिनट की रणनीतिक बैठक

इससे पहले पीएम मोदी ने पटना स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बंद कमरे में संगठनात्मक बैठक की, जो 70 मिनट तक चली। बैठक में राज्य के सांसद, विधायक, और भाजपा संगठन के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। मीडिया को बैठक स्थल से करीब दो किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया था, जिससे माहौल पूरी तरह गोपनीय और केंद्रित रहा।

इस बैठक में पीएम ने स्पष्ट रूप से कार्यकर्ताओं से कहा कि अब समय चुनावी मैदान में उतरने का है और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि, "हर कार्यकर्ता को जमीन पर जाकर लोगों की समस्याएं सुननी होंगी और सरकार की योजनाओं को उन तक पहुंचाना होगा।"

PM Modi ने 72 मिनट के रोड शो से दिखाई ताकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना में 6 किलोमीटर लंबा रोड शो किया, जो 72 मिनट में पूरा हुआ। हालांकि वे इस दौरान अपनी गाड़ी से बाहर नहीं निकले, लेकिन अंदर से ही हजारों की भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन करते रहे।

रोड शो के दौरान रास्ते के दोनों ओर भाजपा समर्थकों और आम नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार था, बावजूद इसके लोग तिरंगा हाथ में लेकर गर्मजोशी से प्रधानमंत्री का स्वागत कर रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत तीन हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए थे, और स्वागत के लिए 32 स्थानों पर मंच बनाए गए थे।

PM Modi Bihar Visit: डिप्टी सीएम के आवास पहुंचे पीएम मोदी

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में 70 मिनट की बंद कमरे की बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम अचानक बदल गया। उन्हें सीधे राजभवन जाना था, लेकिन वे अचानक डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के आवास पहुंच गए। विजय सिन्हा के बेटे गोविंद भारद्वाज की 2 जून को शादी है, और उन्होंने खुद दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया था।

पटना जिला प्रशासन ने पीएम के इस बदलाव को देखते हुए तुरंत सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया। पीएम का काफिला बीजेपी दफ्तर से विजय सिन्हा के घर के लिए रवाना हुआ और पूरे रास्ते विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए।

विकास योजनाओं की सौगात: एयरपोर्ट टर्मिनल और बिहटा प्रोजेक्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया और बिहटा एयरपोर्ट की आधारशिला वर्चुअल माध्यम से रखी। इस दौरान बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहे। यह संदेश साफ था कि केंद्र सरकार राज्य में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ा रही है।

चुनाव 2025 का बिगुल: संगठन को मैदान में उतारने की शुरुआत

प्रधानमंत्री के इस दौरे ने साफ कर दिया है कि भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं में जोश भरने और लोगों से सीधा जुड़ाव बनाने की कवायद अब तेज हो गई है।

प्रधानमंत्री का यह दौरा विकास, रणनीति और भावनात्मक जुड़ाव तीनों पहलुओं को साधने की कोशिश थी। एक ओर जहां उन्होंने करोड़ों की योजनाओं की सौगात दी, वहीं दूसरी ओर संगठन को स्पष्ट संदेश दिया कि अगले चुनाव की तैयारी अब एक-एक बूथ से शुरू होगी।

प्रधानमंत्री मोदी का पटना दौरा केवल एक औपचारिक यात्रा नहीं थी, यह भाजपा के लिए 2025 के चुनावी अभियान का मजबूत आगाज था। बिहार की राजनीति में इस दौरे ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि भाजपा चुनाव को लेकर गंभीर है और संगठनात्मक स्तर पर मजबूत तैयारी में जुट चुकी है। अब देखना यह होगा कि इस रणनीति का क्या असर राज्य की राजनीति पर पड़ता है और विपक्षी दल इसके जवाब में क्या रणनीति बनाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+