PICs: मोदी ने 'शताब्दी समारोह' में की अंदर की बात तो लालू का समझिए अंदरुनी गुस्सा
पीएम नरेंद्र मोदी इस समय बिहार में हैं, पटना यूनिवर्सिटी में चल रहे 'शताबदी समारोह' का खास आकर्षण ये है कि मंच पर मोदी और नीतीश एक साथ हैं। महागठबंधन का साथ झोड़कर नीतीश के NDA का हिस्सा होने के बाद उनकी मोदी से ये पहली मुलाकात है।
पटना। पीएम नरेंद्र मोदी इस समय बिहार में हैं, पटना यूनिवर्सिटी में चल रहे 'शताबदी समारोह' का खास आकर्षण ये है कि मंच पर मोदी और नीतीश एक साथ हैं। महागठबंधन का साथ झोड़कर नीतीश के NDA का हिस्सा होने के बाद उनकी मोदी से ये पहली मुलाकात है। बता दें कि इससे पहले इस समारोह पर बड़ा संशय ये रहा था कि लालू इन दोनों की मौजूदगी में मंच पर नजर आएंगे की नहीं। वैसे यूनिवर्सिटी की तरफ से उन सभी छात्र नेताओं को आमत्रण भेजने की बात सामने आ रही थी जो इस यूनिवर्सिटी का छात्र जीवन में हिस्सा रहे हैं। तो सियासी अटकलें तेज थीं की ऐसें में अगर लालू यूनिवर्सिटी का ये न्योता स्वीकार करते हैं तो वो नीतीश और मोदी के बीच उपस्थित होंगे। खबर आने के बाद कि लालू को यूनिवर्सिटी की तरफ से न्योता ही नहीं पहुंचा उनके समर्थकों में गुस्सा तक देखा गया था। वहीं लालू समर्थकों का एक तबका ये भी कह रहा था कि लालू किसी कीमत पर मोदी और नीतीश के बीच नहीं पहुंचेंगे। ऐसे में एक विवाद पर कल ही लालू ने नीतीश को बड़का हिटलर तक कह डाला था। तो रोमांच आज देखा जा रहा था कि कहीं लालू मंच पर ना दिख जाएं लेकिन सारी अटकलों को तब विराम लग गया जब नीतीश के साथ मोदी तो हैं लेकिन लालू का कोई अता-पता नहीं है।


देश के पांच प्रशासनिकों में एक बिहार यूनिवर्सिटी का होता है: मोदी


मोदी ने बताई बिहार में चीन की कहावत


मोदी का बिहार युनिवर्सिटी के साथ-साथ और भी प्रोग्राम है, जिसमें वो बिहार राज्य को काफी देने वाले हैं एक नजर उसे भी देख लीजिए...
बिहार में आज 3,769 करोड रुपए की लागत से 8 विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पटना विश्वविद्यालय के समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोकामा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
NH 31 के औटां सिमरिया रोड के फोरलेन करना एवं 6 लेन गंगा सेतु का निर्माण 1161 करोड़ रुपए की लागत से आज शिलान्यास किया जाएगा।
NH 31 के बख्तियारपुर मोकामा को 44.60 किलोमीटर में फोरलेन करने का 837 करोड़ रुपए की राशि से शिलान्यास होगा।
NH 107 के महेशखुंट सहरसा पूर्णिया का पेव्ड शोल्डर समेत 88 किलोमीटर टू लेन का निर्माण का शिलान्यास आज 736 करोड़ रुपए की लागत से की जाएगी।
एनएच 83 के बरबीघा मोकामा कापड सोल्डर समेत 54 पॉइंट 57 किलोमीटर टू लेन का शिलान्यास 297 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा।
राजधानी पटना शहर के लिए 4 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और 235 किलोमीटर लंबा सीवर नेटवर्क योजना का शिलान्यास 738.04 करोड़ रुपए से की जाएगी।














Click it and Unblock the Notifications