MLC चुनाव में पीके की धमक: सारण में PK समर्थित कैंडिडेट ने दी CPI को मात, गया में BJP का कब्जा
बिहार में एमएलसी चुनाव के दौरान प्रशांत किशोर समर्थित उम्मीदवार ने सीपीआई कैंडिडेट को मात दी है। कोसी में जदयू ने भाजापा को मात दी है। जबकि गया में बीजेपी ने जेडीयू प्रत्याशी का हरा दिया है।

MLC elections results: बिहार में एमएलसी चुनाव के नतीजे आने शुरू हो चुके हैं। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा। यहां जेडीयू के प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह ने लगातार चौथी बार एमएलसी पद पर जीत दर्ज की है। वहीं गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (MLC) में जदयू को भाजपा ने मात दी है। जबकि सारण शिक्षक निर्वाचन प्रशांत किशोर समर्थित कैंडिडेट अफाक अहमद ने CPI कैंडिडेट पुष्कर आनंद को हरा कर जीत दर्ज की है।
सारण में जिस कैंडिडेट को पीके समर्थित सीपीआई उम्मीदवार अफाक अहमद ने मात दी वे दिवंगत एमएलसी केदारनाथ पांडे के बेटे हैं। एमलसी की सीट पर इससे पहले पुष्कर आनंद पिता का ही कब्जा था। वे बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष थे। लेकिन उनके पुष्कर ये सीट जीत नहीं सके और अफाक ने तख्ता पलट कर दिया।
सारण में जिस कैंडिडेट को पीके समर्थित सीपीआई उम्मीदवार अफाक अहमद ने मात दी वे दिवंगत एमएलसी केदारनाथ पांडे के बेटे हैं। एमलसी की सीट पर इससे पहले पुष्कर आनंद पिता का ही कब्जा था। वे बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष थे। लेकिन उनके पुष्कर ये सीट जीत नहीं सके और अफाक ने तख्ता पलट कर दिया। फर्स्ट प्रेफरेंस की गिनती में ही उन्होंने सीपीआई के आनंद पुष्कर को पछाड़ दिया था।
वहीं कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जदयू को पहली सफलता हाथ लगी है। जदयू के संजीव कुमार सिंह ने भाजपा के रंजन कुमार को हरा दिया है। जबकि गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (MLC) से निवर्तमान एमएलसी व जदयू उम्मीदवार संजीव श्याम सिंह को हरा कर भाजपा के उम्मीदवार जीवन कुमार निर्वाचित हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications