Phalodi Satta Bazar: नीतीश या तेजस्वी? हर दिन बदल रहा फलोदी सट्टा बाजार का भाव, फिर आया चौंकाने वाला आंकड़ा
Phalodi Satta Bazar (Bihar Election 2025): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे फलोदी सट्टा बाजार का मिजाज भी लगातार बदलता जा रहा है। यह वही बाजार है जो देश के हर बड़े चुनाव चाहे लोकसभा हो या विधानसभा , में अपने अनुमान और भावों के लिए सुर्खियों में रहता है। अब बिहार के सियासी मैदान में भी इस बाजार के दांव और आंकड़े चर्चा का केंद्र बन गए हैं।
पहले चरण की वोटिंग के बाद क्या कह रहा है फलोदी बाजार?
पहले फेज में हुई भारी वोटिंग के बाद फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों का मानना है कि NDA की स्थिति और मजबूत हुई है, जबकि RJD की सीटों में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार के ताजा अनुमानों के मुताबिक, NDA को 145 से 148 सीटें मिल सकती हैं। इनमें BJP को 70-72 सीटें, जबकि JDU को 57-59 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। दूसरी ओर महागठबंधन को 86 से 89 सीटें मिलने का अनुमान है, जिसमें RJD के खाते में 66-68 सीटें जा सकती हैं। सटोरिए मानते हैं कि बीजेपी की ओर से दांव लगाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

दूसरे चरण से परले सोशल मीडिया पर वायरल दावा -NDA नहीं, महागठबंधन जीत रहा है?
दूसरे चरण की वोटिंग से पहले सोशल मीडिया पर कुछ नए दावे वायरल हुए हैं। कई पोस्ट में कहा गया है कि फलोदी सट्टा बाजार के ताजा अनुमानों में महागठबंधन को बढ़त दिखाई गई है। उन दावों के मुताबिक, महागठबंधन 125-130 सीटें ला सकता है। जिसमें RJD को 70-75, कांग्रेस को 40-45, VIP को 6-8 और लेफ्ट पार्टियों को 8-10 सीटें मिल सकती हैं।
वहीं NDA को 93-99 सीटों तक सीमित बताया गया है। इनमें भाजपा 46-50, जेडीयू 38-40, लोजपा (रामविलास) 8-10 और हम पार्टी 1-2 सीटें ला सकती हैं।
हालांकि, एक्स (ट्विटर) पर शेयर हुए इन आंकड़ों पर कई यूजर्स ने सवाल उठाए हैं। कुछ का कहना है कि यह "फेक नैरेटिव" फैलाने की कोशिश है, जबकि असल अनुमान अभी भी NDA के पक्ष में हैं। कुछ यूजर ने लिखा है कि फलोदी सट्टा बाजार के नाम से दो फोटो वायरल है। इनमें से कौन सा सही है, कौन सा गलत उसके बारे में तो नहीं पता। खैर हमने आपको दोनों आंकड़े बता दिए हैं। ज्यादातर मीडिया रिपोर्ट में फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक NDA को 145-148 सीटें मिलने का ही अनुमान है।
बिहार चुनाव में वोटिंग से पहले क्या था फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान?
बिहार चुनाव में वोटिंग से पहले भी फलोदी सट्टा बाजार ने NDA को बढ़त में बताया था। उस समय NDA को 128 से 132 सीटें मिलने का अनुमान था, जबकि महागठबंधन 97 से 100 सीटों तक सीमित बताया गया था। कुछ सटोरियों ने तो NDA का आंकड़ा 135 से 138 सीटों तक भी बताया था। इससे साफ था कि शुरुआती दौर में बाजार NDA के फेवर में था।
मुख्यमंत्री पद पर किसका 'भाव' सबसे कम?
सट्टा बाजार की भाषा में "भाव" जितना कम, जीत की संभावना उतनी ज्यादा मानी जाती है। इस समय नीतीश कुमार का भाव 40 से 45 पैसे के बीच चल रहा है, यानी सबसे मजबूत दावेदार वही माने जा रहे हैं।
तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर के भाव फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन बाजार में उनकी स्थिति नीतीश के मुकाबले कमजोर मानी जा रही है। सटोरिए मानते हैं कि अगर कोई व्यक्ति NDA की जीत पर ₹1000 का दांव लगाता है, तो उसे ₹2000 तक का रिटर्न मिल सकता है।
सट्टा बाजार में भाव तय कैसे होता है?
फलोदी सट्टा बाजार में किसी भी घटना की संभावना के हिसाब से भाव तय किया जाता है।
- ₹1 से कम भाव = जीत की संभावना सबसे ज्यादा
- ₹1 से ₹1.25 के बीच भाव = मध्यम संभावना
- ₹2 या उससे ऊपर का भाव = जीत की संभावना बेहद कम
मांग और माहौल के हिसाब से यह भाव हर दिन ऊपर-नीचे होता रहता है।
पहले भी सही रहा है सट्टा बाजार का अनुमान!
दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भी फलोदी सट्टा बाजार ने भाजपा की जीत का अनुमान लगाया था, जो नतीजों में आंशिक रूप से सही साबित हुआ था। अब बिहार में इसका अनुमान कितना सटीक बैठता है, इसका जवाब 14 नवंबर को नतीजों के दिन मिलेगा।
फलोदी सट्टा बाजार भले ही बिहार चुनाव में NDA और महागठबंधन के बीच मुकाबले का अपना "भाव" तय कर रहा हो, लेकिन असली फैसला जनता के वोट से ही होगा। अब देखना यह है कि बाजार के अनुमान हकीकत से मेल खाते हैं या नहीं, इसका जवाब आने वाले हफ्ते में मिल जाएगा।
कानूनी पहलू भी जानिए
भारत में किसी भी प्रकार की सट्टेबाजी, खासकर चुनाव से जुड़ी सट्टेबाजी, पूरी तरह कानूनी रूप से प्रतिबंधित है। इसमें शामिल पाए जाने पर जेल और जुर्माना दोनों का प्रावधान है। इसलिए भले ही लोग फलोदी बाजार के आंकड़ों को लेकर उत्साहित हों, लेकिन कानून के तहत यह एक गैरकानूनी गतिविधि मानी जाती है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications