'बिना फिल्म देखे लोग सोच रहे हैं कि फिल्म में पद्मावती को कलंकित किया गया है'- नीतीश कुमार

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद्मावती विवाद पर अपने विचार रखते हुए कहा है कि एक बड़ा तबका ये महसूस कर रहा है कि पद्मावती फिल्म के जरिए पद्मावती के चरित्र का हनन किया गया है, हालांकि उन लोगों ने अभी फिल्म देखी नहीं है। उन्होंने ये भी कहा है कि फिल्म और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को सामने आया चाहिए और स्थित साफ करनी चाहिए, जिससे विवाद खत्म हो सके।

 people feel padmini has been denigrated padmavati nitish kumar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिठले हफ्ते कहा था कि वे इस बात के बिल्कुल भी पक्ष में नहीं है कि बिना विवाद सुलझाए ये बिना वस्तुस्थिति स्पष्ट किए फिल्म रिलीज की जाए। नीतीश कुमार फिल्म को राज्य में बैन किए जाने के एक सवाल पर अपनी राय दे रहे थे। उन्होंने कहा कि एक विशाल तबका यह महसूस कर रहा है कि फिल्म में उनके सम्मानित इतिहास को कलंकित किया जा रहा है, हालांकि अभी तक किसी ने फिल्म नहीं देखी है।

नीतीश ने कहा कि हमलोग देख रहे हैं कि ये विवाद महीनों से चल रहा है। उन्होंने कहा कि पद्मावती फिल्म रिलीज होगी या नहीं यह काम सेंसर बोर्ड का है। नीतीश ने कहा कि लोगों के मन में जो भावना है, उसके बारे में फिल्म निर्माता स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं कर रहे हैं, यह समझ से बाहर है। उन्होंने फिल्म के निर्माता और निर्देशक व इससे जुड़े सभी लोगों से अपील की है कि वे सामने आए और स्थिति स्पष्ट करें। मीडिया से भी नीतीश ने अपील कि है कि इस मुद्दे पर जो वस्तुस्थिति है, उसके बारे में लोगों को बताए और किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति ना पैदा करें। नीतीश ने कहा कि फिल्म बिहार में रिलीज होगी या नहीं सरकार इस पर निर्णय सेन्सर बोर्ड से रिलीज के बाद की स्थिति के बाद फैसला लेगी। नीतीश के रुख से साफ है कि वो केवल ज्ञापन के आधार पर जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+