आरजेडी से चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह? लालू-तेजस्वी से बन गई बात! जानिए मिलेगी कौन सी सीट...
Pawan Singh: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नाम भी शामिल था। उन्हें आसनसोल से पार्टी ने टिकट दिया था।
बंगाल में पवन सिंह के गानों में बंगालियों के लिए इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर विरोध के बाद पवन सिंह ने चुनाव ना लड़ने का ऐलान किया। हालांकि, सूत्रों के अनुसार पवन सिंह इस सीट से टिकट पाकर खुश नहीं थे।

सूत्रों की मानें तो पवन सिंह अपने क्षेत्र, आरा से लोकसभा की टिकट चाहते थे। भाजपा आरके सिंह का टिकट काटकर पवन सिंह को टिकट नहीं दे सकती थी। ये सीट केंद्रीय विद्युत मंत्री राजकुमार सिंह का गढ़ कही जाती है। राजकुमार सिंह 1975 बैच के बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और भारत के पूर्व गृह सचिव हैं।
ऐसे में भाजपा ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया। सूत्रों के अनुसार आरा सीट को लेकर पवन सिंह की विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से भी बातचीत हुई है। आरा सीट से चुनाव लड़ने की मंजूर भी मिल गई है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है।
हालांकि इसकी संभावना कम है क्योंकि आज ही टिकट लौटा के लिए जब पवन सिंह दिल्ली गए थे। पवन सिंह ने आज आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार करने के मामले पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्हें दूसरे सीट से भाजपा अपना उम्मीदवार बना सकती है। ऐसे में पवन सिंह का आरजेडी से चुनाव लड़ना महज एक कोरी कल्पना भी हो सकती है।
नड्डा से एक घंटे की मुलाकात के बाद पवन सिंह ने कहा कि जो भी होगा अच्छा होगा।पवन सिंह ने कहा, "मैंने बीजेपी अध्यक्ष से बात की है। मैंने उनके सामने अपनी बात रखी। जो भी निष्कर्ष निकलेगा, उससे आपको वाकिफ कराया जाएगा। समय पर सब बता दिया जाएगा।"
जब पवन सिंह से किसी और सीट से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा, "जो भी होगा, अच्छा होगा।" यह पूछने पर कि वह किसी सीट से चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा, "जो भी होगा, मैं आपको उससे वाकिफ कराऊंगा।"












Click it and Unblock the Notifications