Patna University: मोदी के सामने ही नीतीश ने सहपाठी पूर्व शिक्षा मंत्री को हड़काया

इसी दौरान उनकी नजर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र, राज्य के बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी पर पड़ी और उन्होंने उन पर तंज कसते हुए जो कहा उससे माहौल की गर्मी बढ़ गई।

पटना। पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वहां उपस्थित सभी लोगों का अभिवादन करते हुए अपना भाषण शुरू किया और भाषण में उन्होंने विश्वविद्यालय को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। इसी दौरान उनकी नजर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र, राज्य के बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी पर पड़ी और उन्होंने उन पर तंज कसते हुए कहा कि आपको यहां से निकाल ना दें। नीतीश कुमार की बातों को सुनने के बाद वहां उपस्थित सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। आइए जानते हैं शताब्दी समारोह के भाषण में नीतीश कुमार ने क्या कहा...? अपने भाषण की शुरुआत करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हम सब के लिए गौरव का दिन है। अपने छात्र जीवन की बातों को याद करने हुए उन्होंने कई बातें कहीं।

Patna University: Nitish Kumar threat Ex Minister to get out in Modi Presence

नीतीश ने अपने भाषण की शुरुआत प्रधानमंत्री के अभिनंदन से की। उन्होंने कहा कि पटना विवि के छात्रों का स्वागत करता हूं। इस कॉलेज के बारे में आम लोगों के बारे में चर्चा होती थी कि साइंस कॉलेज एशिया का सबसे बड़ा कॉलेज है। माता-पिता की अभिलाषा होती थी कि बच्चे का साइंस कॉलेज में नामांकन हो जाए। मेरा साइंस कॉलेज में नामांकन हुआ। बिहार इंजीनियरिंग में नामांकन हुआ। जब इंजीनियरिंग कॉलेज में नामांकन हुआ तो सात दिनों तक इच्छा नहीं हुई कि वहां साइंस कॉलेज छोड़कर जाएं। इतनी शोहरत थी कि देश का 7वां विवि. इतना पुराना विवि है इसे छोड़ा नहीं जा सकता।

नीतीश ने कहा कि वो प्रधानमंत्री के आगमन से बहुत खुश हैं। आदरणीय पीएम ने इसी वर्ष जनवरी में उन्होंने सहमति दे दी थी। वहीं नीतीश ने अपनी पढ़ाई का स्त्रोत गिनाते हुए यूनिवर्सिटी का धन्यवाद किया, उन्होंने कहा कि दिनकर भी यही पढ़े, जेपी भी यही पढ़े। आजाद भारत में अधिकारियों की सूची देखिएगा, आइएएस, आइपीएस, तो पटना विवि से पास किए हुए लोग बड़ी संख्या में लोग हैं। पटना विवि को केंद्रीय विवि का दर्जा देकर शिक्षा और बिहार की शिक्षा के साथ पटना को आगे बढ़ाएं। नीतीश ने कहा कि मोकामा में आज आप बड़ा तोहफा दे रहे हैं। उसकी हमें खुशी है। आपने पटना संग्रहालय देखने की इच्छा जतायी है, इसके लिए मैं प्रसन्नता का इजहार करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+