Bihar के लाल नील आर्यन ने फिर बढ़ाया प्रदेश का मान, Mr. Pacific Universe का खिताब किया अपने नाम
Mr. Pacific Universe: Bihar के लाल नील आर्यन ठाकुर ने एक बार फिर प्रदेश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर रोशन किया है। मिस्टर पैसिफिक यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करते हुए लैटिन अमेरिका में प्रदेश का झंडा बुलंद किया है।

Neil Aryan Thakur Mr. Pacific Universe: बिहार के लाल नील आर्यन ठाकुर ने एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का झंडा बुलंद किया है। नील आर्यन ठाकुर ने अपने लुक और स्टाइल ग्लोबल स्तर पर खुद की एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने मिस्टर पैसिफिक यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर प्रदेश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
मिस्टर पैसिफिक यूनिवर्स का खिताब जीतने वाले नील आर्यन ठाकुर पहले बिहार हैं। आपको बता दें कि पेरू (लैटिन अमेरिकी) में मिस्टर पैसिफिक यूनिवर्स 2023 प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जहां नील ने अपने हुनर का लोहा मनवाते हुए बिहार का झंडा बुलंद किया है।
मिस्टर पैसिफिक यूनिवर्स 2023 को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि पहली बार किसी एशियाई प्रतिनिधि ने लैटिन अमेरिका में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रोग्राम में खिताब जीता है। हिंदुस्तान ने पहली बार इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। r. Pacific Universe का खिताब जीतने के साथ ही भारत प्रतिनिधित्व कर रहे नील आर्यन ठाकुर ने मिस्टर फिटनेस 2023 का भी खास पुरस्कार अपने नाम किया।
आपको बता दें कि नील का होमटाउन सहरसा और उनके परिवार के लोग पटना में रहते हैं। ग़रौतलब है कि इससे पहले नील "मिस्टर इंडिया वर्ल्ड वाइड" का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं। नील अपने पिता अरुण ठाकुर और मां भारती ठाकुर के साथ पटना में ही रहते हैं। नील के पिता भारतीय प्रशासनिक सेवा में हैं और उनकी मां घरेलु महिला हैं। छोटी बहन आकांक्षा अरुण मैनचेस्टर (इंग्लैंड) में उच्च शिक्षा हासिल कर रही है।
नील के उपलब्धियों की बात करें तो उन्होंने " रूबरू मिस्टर इंडिया वर्ल्ड वाइड" 2022, "डॉलीवुड मिस्टर इंडिया" (2019) खिताब जीत चुके हैं। इसके अलावा टीवीसी एड्स में भी नज़र आ चुके हैं। "मिस यूनिवर्स हरनौत कौर संधू" के साथ म्यूजिक एल्बम में हुनर दिखा चुके हैं। एक्टिंग स्किल निखारने के लिए थिएटर भी करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications